Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

नेग में 5100 रुपये ना मिलने पर नवजात को 40 मिनट तक मेज पर रखा, बच्चे की मौत के बाद नर्स सस्पेंड

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से नेक के नाम पर 5100 रुपये ना देने पर नवजात को 40 मिनट तक मेज पर रख दिया गया. जिसके बाद उसकी मौत हो गई. इस मामले में जांच के बाद नर्स को सस्पेंड कर दिया गया है.

newborn dies in Mainpuri

नेग ना मिलने पर नवजात को 40 मिनट तक मेज पर रखा.

Newborn Dies in Mainpuri: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में नेग के लिए नवजात की मौत के मामले में नर्स को सस्पेंड कर दिया गया है. बता दें कि करहल पीएचसी पर 5100 रुपये नेग ना देने पर स्टाफ नर्स ने 40 मिनट तक नवजात शिशु को मेज पर परिजनों से दूर रखा. इस दौरान नवजात की हालत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई. मामले की शिकायत के बाद सीएमओ ने दो डिप्टी सीएमओ सहित तीन अधिकारियों की टीम बनाई थी. जांच टीम ने इस पूरे मामले की जांच की और उसमें गड़बड़ी पाए जाने के बाद नर्स के खिलाफ एक्शन लिया.

प्रसव के लिए मांगे 5100 रुपये नेग

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीते 18 सितंबर को मैनपुरी थाना क्षेत्र के करहल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ओन्हा पतारा गांव निवासी सुजीत कुमार ने अपनी पत्नी को प्रसव पीड़ा होने पर भर्ती कराया था. जिसके बाद अगले दिन यानी 19 सितंबर को महिला ने एक बालक को जन्म दिया. बच्चे के जन्म के बाद महिला से प्रसव के लिए 5100 रुपये मांगे गए.

नवजात को 40 मिनट तक मेज पर रखा

नेग ना दिये जाने पर नर्स ज्योति ने उस बच्चे के एक कपड़े से लपेटकर टेबल पर रख दिया. साथ ही नर्स ने कहा कि जब तक नेग के पैसे नहीं मिलेंगे तब तक बच्चा नहीं दिया जाएगा. इस बीच 40 मिनट तक नवजात बच्चा टेबल पर पड़ा रहा. जिसके बाद उस बच्चे की हालत बिगड़ गई और अततः उसकी जान चली गई.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Latest