उत्तर प्रदेश

UP: मथुरा में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश असद ढेर, लूट-हत्या और डकैती के दर्ज थे 30 मुकदमे

उत्तर प्रदेश के मथुरा में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक लाख रुपये के इनामी बदमाश असद को ढेर कर दिया है. असद छैमार गिरोह का सरगना था और उसपर लूट, हत्या और डकैती जैसे संगीन अपराधों के 30 से ज्यादा मुकदमे दर्ज थे.

एसएसपी ने खुद संभाली कमान

रविवार सुबह पुलिस को जानकारी मिली कि हाइवे थाने के कृष्णा कुंज कॉलोनी में एक घर में असद उर्फ फाती अपने तीन साथियों के साथ छिपा हुआ है. इस सूचना के बाद SSP शैलेश पांडे खुद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और इलाके को घेर लिया.

गोली लगने से हुई मौत

जब बदमाशों को पुलिस के आने की खबर मिली, तो वे फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की, और इस दौरान पुलिस की गोली असद को लगी, जो मौके पर ही गिर पड़ा. उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

यह भी पढ़ें- 14 सालों में सबसे बड़ी हिंसा…दो दिन में 1000 लोगों की मौत, सीरिया में मौत का मंजर देखकर कांप जाएगी रूह, पढ़ें क्या है पूरा मामला

वहीं, अंधेरे का फायदा उठाकर असद के बाकी तीन साथी मौके से फरार हो गए. पुलिस ने उनकी तलाश के लिए कई टीमों को भेजा है, जो छापेमारी कर रही हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

7 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

8 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

8 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

8 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

9 hours ago