होली में ऐसे रखें स्किन का ध्यान
Holi Skin Care Tips:रंगों का त्योहार होली इस बार 14 मार्च को मनाया जाएगा. होली ऐसा त्योहार है जिसमें गुलाल से खूब खेला जाता है. स्किन और बालों को चाहे जितना ढककर रखने की कोशिश करो रंग लग ही जाता है. अगर होली खेलने से पहले स्किन की सही तरह से देखरेख ना की जाए तो इससे आपकी त्वचा को नुकसान हो सकता है, साथ ही होली के रंग जल्दी नहीं छूटते. ऐसे में अगर आप मन भरकर होली खेलना चाहते हैं तो चलिए आज हम आपको कुछ आसान टिप्स के बारे में बताएंगे जिससे आपका स्किन सुरक्षित रहे और आपके स्किन को कोई नुकसान ना हो.
होली के दिन कभी-कभी धूप बहुत तेज होती है. ऐसे में त्वचा के लिए रंग ही नहीं बल्कि धूप ही हानिकारक हो सकती है. वहीं अगर आपके दोस्तो ने आप पर केमिकल रंग लगा दिया है तो ये धूप के साथ मिलकर और भी ज्यादा नुकसानदायक हो सकता है. इसलिए रंग खेलने जाने से पहले स्किन को तैयार करना बेहद जरूरी है. अगर आप स्किन को पहले से तैयार कर लेंगे तो स्किन के खराब होने के चांस कम हो जाएंगे.
होली के रंगों को चेहरे पर से हटाने के लिए नारियल तेल की मदद ले सकते हैं. स्किन या बालों जहां से आपको रंग छुड़ाना है वहां नारियल तेल से मालिश कर लें. जिससे ये स्किन में समा जाए और आसानी से रंग निकल जाएं. बस एक बात का ध्यान रखें कि ज्यादा भारी हाथ से चेहरे को न रगड़े. पानी से धोने से पहले इसे कम से कम 30 मिनट के लिए छोड़ दें. वहीं अपनी त्वचा से रंग को हटाने के लिए केमिकल युक्त साबुन के बजाय हल्के हर्बल क्लींजर या दूध के साथ बेसन का इस्तेमाल करें.
ये भी पढ़ें: सुबह उठते ही लोग क्यों पीते हैं पानी? जानें क्या है इसका दिमाग से कनेक्शन! हैरान करने वाला रिसर्च आया सामने
इसके अलावा होली का रंग छुड़ाने के लिए खीरे का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आपको खीरे को कद्दूकस करके इसका रस निकालना है फिर उसमें थोड़ा गुलाब जल और सिरका मिक्स करना होगा. अब कॉटन की मदद से इसे मिलाने के बाद चेहरे पर लगाना होगा. 10 से 15 मिनट के बाद पानी से चेहरा धो लें. इससे रंग को हल्का करने में मदद मिल सकती है.
वहीं अगर आप अपने चेहरे से होली का रंग हटाना चाहते हैं तो आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें. एलोवेरा जेस स्किन को हाइड्रेट करने में मदद करता है. ताजा एलोवेरा जेल को सीधे अपनी स्किन और बालों मे लगाएं. धीरे से मसाज करें. 20 से 30 मिनट बाद गुनगुने पानी से इसे साफ करें. इससे भी होली के रंग को हटाने में काफी मदद मिल सकती है.
-भारत एक्सप्रेस
एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…
मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…
एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…
PM MODI CHENNAI VISIT ON 11 OCTOBER: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को तमिलनाडु के…
लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…
Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…