खेल

चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत के लिए पूरे देश में पूजा-अर्चना जारी, काशी में उतारी मां गंगा की आरती, किया हनुमान चालीसा का पाठ

IND Vs NZ Champions Trophy Final: चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड के बीच दुबई में मुकाबला होने वाला है. इस अहम मैच से पहले काशीवासियों ने अपनी टीम की जीत के लिए विशेष प्रार्थना की. काशी के प्रमुख धार्मिक स्थल पर स्थित 51 फीट लंबी हनुमान प्रतिमा के समक्ष भारतीय टीम की विजय के लिए हनुमान चालीसा का पाठ किया गया.

जीत के लिए हनुमान चालीसा पाठ

यह विशेष आयोजन काशीवासी पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ कर रहे थे. सभी लोग हाथों में तिरंगा झंडा और खिलाड़ियों के पोस्टर के साथ उपस्थित हुए. क्रिकेट प्रेमियों ने उत्साह के साथ हनुमान जी के चरणों में भारतीय टीम की जीत की कामना करते हुए हनुमान चालीसा का पाठ किया.

एक स्थानीय प्रशंसक गोपाल सिंह ने कहा, “हम यहां एक खास मनोकामना लेकर आए हैं. हम सब पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ भारतीय टीम की जीत की कामना कर रहे हैं. यह हमारे लिए गर्व की बात है कि भारत चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचा है.”

वहीं, विनोद कुमार मिश्रा ने कहा, “हमने चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत की कामना की है. हम लोगों ने हनुमान चालीसा का जाप किया है. हम चाहते हैं कि भारतीय टीम इस फाइनल में जीत हासिल करे और देश का नाम रोशन करे.”

काशी के घाट पर गंगा आरती

नमामि गंगे टीम ने वाराणसी के घाट पर आरती की और न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत की जीत के लिए मां गंगा से प्रार्थना की. भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मैच से पहले एक प्रशंसक ने कहा कि आज भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मैच खेल रहा है. हमने मां गंगा से भारत की जीत की प्रार्थना की.

सिर्फ वाराणसी ही नहीं, भारत में अन्य जगह पर भी भारत की जीत को लेकर फैंस दुआ कर रहे हैं. टीम के प्रदर्शन को देखते हुए सबको जीत की उम्मीद है. मुंबई के एक फैंस ने कहा कि उम्मीद है कि भारत आज जीतेगा, उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया है. हमें पिछले टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड ने नॉकआउट किया था, उम्मीद है कि हम आज बदला लेंगे. श्रेयस अय्यर बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और आज भी वे अपनी फॉर्म के अनुसार प्रदर्शन करेंगे.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मैच आज दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. ऐसे में भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों की निगाहें फाइनल मैच पर टिकी हुई हैं.

यह भी पढ़ें- चैंपियंस ट्रॉफी-2025 फाइनल में भारत: क्या रोहित शर्मा का होगा ये आखिरी वनडे? संन्यास पर क्यों शुरू हुई ये चर्चा

टीम संतुलन की बात करें तो भारत की टीम न्यूजीलैंड पर भारी है. हालांकि, न्यूजीलैंड के पास भी अच्छी गेंदबाजी और बल्लेबाजी हैं. लेकिन, दुबई की पिच पर लीग मैच में भारत के हाथों न्यूजीलैंड को हार का सामना करना पड़ा था. अब फाइनल में भारत एक बार फिर न्यूजीलैंड को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा करने के इरादे से मैदान में उतरेगा.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

6 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

7 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

7 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

9 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

9 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

9 hours ago