उत्तर प्रदेश

यूपी में महिलाओं के लिए तैयार किया गया सुरक्षा कवच, ‘सारथी दीदी’ के साथ मिलेगी विशेष सुविधा

UP Sarathi Didi Scheme: उत्तर प्रदेश में महिलाओं के सफर को ज्यादा सुरक्षित और आसान बनाने की दिशा में सरकार एक नई पहल की तैयारी कर रही है. इसका नाम ‘सारथी दीदी’ रखा गया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर तैयार किए जा रहे इस मॉडल का मकसद महिलाओं को यात्रा के दौरान सुरक्षा का भरोसा देने के साथ-साथ परिवहन क्षेत्र में उनके लिए रोजगार के नए रास्ते खोलना भी है.

इस सेवा की सबसे खास बात यह होगी कि महिला यात्रियों को जरूरत के मुताबिक महिला चालक का विकल्प मिल सकेगा. यानी पढ़ाई, नौकरी, इलाज या किसी दूसरे काम से अकेले निकलने वाली महिलाओं के लिए यात्रा का अनुभव ज्यादा सहज बनाने की कोशिश की जाएगी.

सफर पर रहेगी 24 घंटे नजर

‘सारथी दीदी’ में सुरक्षा को सबसे अहम हिस्सा बनाया गया है. यात्रा के दौरान वाहन की लाइव लोकेशन ट्रैक की जाएगी और 24 घंटे निगरानी रखने की व्यवस्था होगी. किसी तरह की परेशानी होने पर महिला यात्री एसओएस बटन के जरिए मदद मांग सकेंगी. सूचना मिलते ही कंट्रोल रूम जरूरत के अनुसार पुलिस के साथ तत्काल समन्वय करेगा. इस व्यवस्था का उद्देश्य सिर्फ कैब उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि महिला के घर से निकलने से लेकर गंतव्य तक पहुंचने तक उसकी यात्रा को सुरक्षित बनाए रखना है.

महिलाओं को ड्राइविंग की ट्रेनिंग

इस योजना के तहत महिलाओं को ई-रिक्शा, बाइक और कैब चलाने का प्रशिक्षण देने की भी तैयारी है. इससे महिलाओं को परिवहन क्षेत्र में काम करने के अवसर मिलेंगे और वे खुद ड्राइवर के रूप में इस सेवा का हिस्सा बन सकेंगी.

गांवों तक पहुंचेगा राइड-हेलिंग नेटवर्क

सरकार इस मॉडल को शहरों तक सीमित रखने के बजाय ग्रामीण इलाकों में भी पहुंचाना चाहती है. इसके लिए प्राथमिक कृषि ऋण समितियों (PACS) को इस नेटवर्क से जोड़ने की योजना है. इनके जरिए गांवों में राइड-हेलिंग और डिलीवरी सेवाओं का विस्तार किया जा सकता है.


ये भी पढ़ें: गर्भवती महिलाओं के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, ट्रेन सफर को आसान बनाने के लिए मिलती हैं ये सुविधाएं


इससे ग्रामीण लोगों को गांव से बाजार, अस्पताल, बस अड्डे, रेलवे स्टेशन या नजदीकी शहर तक आने-जाने के लिए स्थानीय वाहन सेवा मिल सकेगी. कुल मिलाकर ‘सारथी दीदी’ मॉडल में महिला सुरक्षा, रोजगार, डिजिटल परिवहन और ग्रामीण कनेक्टिविटी. इन सभी पहलुओं को एक साथ जोड़ने की कोशिश की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

पितृ पक्ष का समापन और सर्वपितृ अमावस्या का महायोग, जानिए 10 अक्टूबर 2026 के पंचांग में क्या है खास?

Pitru Paksha Panchang: 10 अक्टूबर 2026, शनिवार को आश्विन मास की अमावस्या तिथि पर सर्वपितृ…

18 minutes ago

LG डॉ. दिनेश शर्मा का अंडमान-निकोबार द्वीप समूह पर दौरा: हॉप-ऑन हॉप-ऑफ बसों का शुभारंभ, दिए ये बड़े तोहफे

Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…

7 hours ago

पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस आयुक्त विनय कुमार चौबे को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक, राज्यपाल ने किया सम्मानित

Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…

7 hours ago