Bharat Express DD Free Dish

गर्भवती महिलाओं के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, ट्रेन सफर को आसान बनाने के लिए मिलती हैं ये सुविधाएं

प्रेग्नेंसी के दौरान ट्रेन सफर को सुरक्षित और आरामदायक बनाने के लिए भारतीय रेलवे गर्भवती महिलाओं को लोअर बर्थ की खास सुविधा देता है. रेलवे काउंटर पर फॉर्म भरकर या टीटीई से संपर्क कर इस कोटे का लाभ उठाया जा सकता है.

Indian Railways

गर्भवती महिलाओं के लिए रेलवे की खास सुविधा

Indian Railways: प्रेग्नेंसी का दौर किसी भी महिला के लिए बेहद संवेदनशील और शारीरिक रूप से थकान भरा होता है. ऐसे में अगर किसी जरूरी काम की वजह से एक शहर से दूसरे शहर सफर करना पड़ जाए, तो चिंता होना लाजिमी है. आमतौर पर सलाह दी जाती है कि इस दौरान ज्यादा यात्रा न की जाए, लेकिन मजबूरी में सफर करना पड़े तो रेलवे की कुछ ऐसी खास व्यवस्थाएं हैं जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं. अगर सफर के दौरान गलती से अपर या मिडिल बर्थ मिल जाए, तो होने वाली मां के लिए मुश्किलें काफी बढ़ सकती हैं. इसी बात को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे गर्भवती महिलाओं के लिए लोअर बर्थ की खास सुविधा देता है, ताकि उनका सफर आरामदायक और सुरक्षित हो सके.

किस कोच में कितनी होती हैं लोअर बर्थ?

रेलवे ने गर्भवती महिलाओं की सुविधा के लिए लगभग हर क्लास के कोच में लोअर बर्थ रिजर्व कर रखी हैं ताकि उन्हें ऊपर चढ़ने की तकलीफ न उठानी पड़े.

स्लीपर क्लास: इस क्लास में करीब 6 से 7 लोअर बर्थ गर्भवती महिलाओं के लिए तय होती हैं.

थर्ड एसी (3AC): इस कोच में लगभग 4 से 5 लोअर बर्थ की सुविधा मिलती है.

सेकंड एसी (2AC): इसमें करीब 3 से 4 लोअर बर्थ का कोटा रखा जाता है.

आप ट्रेन टिकट बुक करते वक्त इन चुनिंदा लोअर बर्थ का विकल्प चुन सकते हैं, जिससे आपको आसानी से कंफर्म सीट मिलने की संभावना बढ़ जाती है.

ये भी पढ़ें- iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू, रात से Apple Store के बाहर डेरा! 2 लाख तक कीमत, फिर भी खरीदने उमड़ी भीड़

गर्भवती महिलाओं के लिए स्पेशल लोअर बर्थ

अगर आप किसी गर्भवती महिला के लिए ट्रेन का टिकट बुक कर रहे हैं और आपको लोअर बर्थ चाहिए, तो इसके लिए ऑनलाइन बुकिंग के बजाय सीधे रेलवे रिजर्वेशन काउंटर का रुख करना बेहतर रहता है. सामान्य ऑनलाइन ऐप या वेबसाइट्स पर इस स्पेशल कोटे का लाभ मिलना मुश्किल हो जाता है.

इसके लिए आपको रेलवे स्टेशन के रिजर्वेशन काउंटर पर जाकर एक फॉर्म भरना होगा, जिसमें महिला की स्वास्थ्य स्थिति और प्रेग्नेंसी से जुड़ी जानकारी देनी होती है. इस आवेदन के बाद रेलवे के स्पेशल कोटे के तहत लोअर बर्थ मिलने के चांस काफी ज्यादा हो जाते हैं.

इसके अलावा अगर आप पहले से टिकट बुक कर चुके हैं और सीट ऊपर की मिल गई है, तो ट्रेन में चढ़ने के बाद टीटीई (TTE) से संपर्क कर सकते हैं. अपनी स्थिति बताकर आप टीटीई से लोअर बर्थ खाली होने पर एडजस्ट करने का अनुरोध कर सकते हैं. रेलवे स्टाफ ऐसे मामलों में पूरी मदद करने की कोशिश करता है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read