उत्तर प्रदेश

“नौकरियों में 50 फीसदी तक बढ़ाई जाएगी महिलाओं की भागीदारी”, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सीएम योगी का बड़ा ऐलान

लखनऊ के ऐतिहासिक स्वतंत्रता दिवस समारोह में इस बार सीएम योगी ने मंच से एक बड़ा ऐलान किया है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ शब्दों में कहा कि राज्य में महिलाओं की नौकरियों में भागीदारी 50 फीसदी तक पहुंचाई जाएगी.

79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी के परेड मैदान से दिए गए अपने संबोधन में योगी ने यह भी घोषणा की कि स्टार्टअप शुरू करने वाले युवाओं को प्रदेश सरकार ब्याज मुक्त 5 लाख रुपये की मदद देगी.

महिलाओं की बढ़ती मौजूदगी

मुख्यमंत्री ने बताया कि बीते 8 सालों में सरकार ने न सिर्फ महिलाओं को काम के अवसर दिए, बल्कि समाज में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कई ठोस कदम उठाए हैं. यही वजह है कि प्रदेश में कामकाजी महिलाओं की हिस्सेदारी 14 प्रतिशत से बढ़कर अब 35 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है. बैंकिंग से लेकर पुलिस विभाग तक, महिलाएं अब हर क्षेत्र में मजबूती से अपनी मौजूदगी दर्ज करा रही हैं.

योगी ने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में यह आंकड़ा 50 फीसदी तक पहुंचेगा. इसके लिए सरकार नए अवसर और सुविधाएं उपलब्ध कराने पर काम कर रही है, ताकि महिलाएं निजी और सरकारी दोनों क्षेत्रों में बराबर की हिस्सेदारी निभा सकें.

सरकारी नौकरियों में आरक्षण और पुलिस भर्ती

फिलहाल उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 20 फीसदी आरक्षण का प्रावधान है. मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में इसका जिक्र करते हुए बताया कि पुलिस बल में भी यही व्यवस्था लागू है. हाल के वर्षों में जब 60 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों की भर्ती हुई, तो इनमें से 12 हजार से अधिक पद महिलाओं ने हासिल किए.

‘भागीदारी’ बनाम ‘आरक्षण’

योगी के बयान में एक अहम बात यह रही कि उन्होंने ‘आरक्षण’ की जगह ‘भागीदारी’ शब्द का इस्तेमाल किया और ‘सरकारी नौकरी’ के बजाय सिर्फ ‘नौकरी’ कहा. इससे साफ संकेत मिलते हैं कि सरकार सिर्फ आरक्षण बढ़ाने की दिशा में नहीं, बल्कि समग्र रोजगार के क्षेत्र में महिलाओं की उपस्थिति बढ़ाने का प्लान बना रही है. जानकार मानते हैं कि आने वाले महीनों में इस पर विस्तृत योजना का ऐलान हो सकता है.

ये भी पढ़ें- “यह सरकार नकली गांधी की सरकार नहीं है…”, विपक्ष पर क्यों बरस पड़े केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह?

युवाओं के लिए स्टार्टअप पैकेज

महिलाओं के अलावा मुख्यमंत्री ने प्रदेश के युवाओं के लिए भी एक बड़ा पैकेज घोषित किया. ‘सीएम युवा उद्यमी योजना’ के तहत सरकार अब स्टार्टअप और नए उद्यम शुरू करने वालों को ट्रेनिंग देगी और पहले चरण में गारंटी युक्त, ब्याज मुक्त 5 लाख रुपये का लोन उपलब्ध कराएगी. इसके साथ 10 फीसदी मार्जिन मनी भी दी जाएगी. यह योजना 21 से 40 साल के युवाओं के लिए खुली है, जिससे हजारों नए उद्यम खड़े होने की उम्मीद है.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

4 minutes ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

38 minutes ago

ब्लाइंड मर्डर का 3 दिन में खुलासा, लिव-इन पार्टनर ही निकली दिव्यांग शिक्षक की कातिल

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…

1 hour ago

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

2 hours ago

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

2 hours ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

2 hours ago