उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश विधानसभा के मॉनसून सत्र का आज दूसरा दिन भी रहने वाला है हंगामेदार, इन मुद्दों को उठायेगा विपक्ष

उत्तर प्रदेश विधानसभा के मॉनसून सत्र का आज दूसरा दिन भी हंगामेदार रहने वाला है. सुबह 11 बजे से सदन की कार्यवाही शुरू होगी, लेकिन विपक्ष ने साफ संकेत दे दिए हैं कि आज भी हंगामा थमने वाला नहीं है.

आज विपक्ष स्कूलों के विलय के मुद्दे और गोरखपुर में नेता प्रतिपक्ष से हुए दुर्व्यवहार पर फिर से चर्चा की मांग करेगा. इसके अलावा स्वास्थ्य, शिक्षा, खनन और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन जैसे कई अहम मुद्दों पर सरकार से जवाब-तलब की उम्मीद है. समाजवादी पार्टी और विपक्ष के अन्य विधायकों का कहना है कि जनता से सीधे जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से चर्चा होनी चाहिये.

CAG की रिपोर्ट होगी पेश

आज विधानसभा में भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (CAG) की कई अहम रिपोर्टें पेश होंगी. इन रिपोर्टों में उत्तर प्रदेश में खनन और अवैध खनन का सामाजिक-आर्थिक प्रभाव, शहरी क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, निष्पादन और अनुपालन लेखा परीक्षा जैसी रिपोर्टें शामिल हैं. खासतौर पर खनन और अवैध खनन से जुड़ी रिपोर्ट पर सभी की नजरें टिकी हैं, क्योंकि यह प्रदेश की अर्थव्यवस्था और पर्यावरण पर बड़ा असर डालने वाला मुद्दा है. जिसको उठाकर विपक्ष सरकार को घेरने में कोई कोर-कसर छोड़ने वाला नहीं है.

कैग की रिपोर्ट को विपक्ष बना सकता है हथियार

CAG की रिपोर्ट के आधार पर विपक्ष सरकारी कामकाज की पारदर्शिता पर सवाल उठा सकता है. इसके अलावा यह भी साफ होगा कि पिछली नीतियां कितनी प्रभावी रहीं. माना जा रहा है कि विपक्ष इन रिपोर्टों को हथियार बनाकर सरकार को घेरने की पूरी कोशिश करेगा.

ये भी पढ़ें- Bihar News: डॉगेश बाबू और डोनाल्ड ट्रंप के बाद अब बिल्ली के नाम से निवास प्रमाण पत्र के लिए मिला आवेदन, एफआईआर दर्ज

कचरा प्रबंधन की रिपोर्ट भी होगी चर्चा का केंद्र

शहरी क्षेत्रों में कचरा प्रबंधन पर आने वाली रिपोर्ट भी चर्चा का केंद्र रह सकती है, क्योंकि कई शहरों में स्वच्छता और अपशिष्ट निपटान की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है. वहीं, स्वास्थ्य और शिक्षा के मोर्चे पर भी विपक्ष सरकार की नीतियों और अमल पर सवाल उठाने की तैयारी में है.

उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में निष्पादन और अनुपालन लेखा परीक्षा सिविल रिपोर्ट भी आएगी. जिसको लेकर भी विपक्ष सरकार को घेरने की पूरी कोशिश करेगा.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

4 hours ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

8 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

8 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

8 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

8 hours ago