Bharat Express DD Free Dish

Bihar News: डॉगेश बाबू और डोनाल्ड ट्रंप के बाद अब बिल्ली के नाम से निवास प्रमाण पत्र के लिए मिला आवेदन, एफआईआर दर्ज

आवेदक के नाम के स्थान पर ‘कैट कुमार’, पिता का नाम ‘कैटी बॉस’ और माता ‘कैटिया देवी’  के नाम से आवेदन नासरीगंज लोक सेवा अधिकार (आरटीपीएस) कार्यालय में जमा किया गया. आवेदन वायरल होने के बाद एफआईआर दर्ज किया गया है.

Bihar News

Bihar News: बिहार में ‘डॉगेश बाबू’ के सुर्खियों में आने के बाद अब एक कोई और भी बिहार का निवासी बनने के लिए इच्छुक है. सोमवार को रोहतास ज़िले में एक बिल्ली के नाम से आवासीय प्रमाण पत्र के लिए एक आवेदन आया है.

आवेदक के नाम के स्थान पर ‘कैट कुमार’, पिता का नाम ‘कैटी बॉस’ और माता ‘कैटिया देवी’  के नाम से आवेदन नासरीगंज लोक सेवा अधिकार (आरटीपीएस) कार्यालय में जमा किया गया. आवेदन वायरल होने के बाद एफआईआर दर्ज किया गया है.

रोहतास की ज़िला मजिस्ट्रेट उदिता सिंह के निर्देश पर नासरीगंज के राजस्व अधिकारी कौशल पटेल ने नासरीगंज थाने में अज्ञात लोगों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कराया है.

सरकारी व्यवस्था को बदनाम करने की कोशिश: डीएम

डीएम उदिता सिंह ने कहा, “नासरीगंज आरटीपीएस कार्यालय में प्राप्त आवेदन में न केवल नाम और पते की जानकारी गलत दी गई थी, बल्कि बिल्ली की तस्वीर का इस्तेमाल करके सरकारी व्यवस्था को बदनाम करने की कोशिश की गई है. राजस्व अधिकारी कौशल पटेल ने नासरीगंज थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है और मामले की गहन जांच की जा रही है.”

आवेदक पर सरकारी काम में बाधा डालने, साज़िश रचने और ऑनलाइन तकनीक का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया गया है. आवेदन में इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है. डीएम उदिता सिंह ने साफ कहा कि ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. जिला प्रशासन ने लोगों से ऐसी गतिविधियों से बचने और ऑनलाइन सिस्टम का दुरुपयोग न करने की अपील की है.

कुत्ते के अलावा ट्रक्टर और ब्लूटूथ के नाम से मिले आवेदन

इससे पहले नवादा में 30 जुलाई को ‘डोगेश बाबू’ के नाम से एक कुत्ते की तस्वीर के साथ आवासीय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन जमा किया गया था, जिसके बाद नवादा के जिला मजिस्ट्रेट रवि प्रकाश ने स्थानीय पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करने और मामले की गहन जांच करने का निर्देश दिया था.

बिहार में इन दिनों लगातार अलग-अलग नामों से आवासीय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने की घटना सामने आ रही है. इससे पहले पटना में ब्लूटूथ और मुंगेर में सोनाली ट्रक्टर के नाम से भी आवेदन आए थे. इतना ही नहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नाम से भी आवासीय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया जा चुका है.


ये भी पढ़ें: पछता नहीं रहे हैं सलमान..! क्यों ठुकराया था का IPL ऑफर? सालों बाद भाईजान ने खोले राज


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

Latest