Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

illegal mining

मेघालय के ईस्ट जयंतिया हिल्स में अवैध कोयला खदान में हुए भीषण विस्फोट में 16 मजदूरों की मौत हो गई. प्रधानमंत्री मोदी ने पीड़ितों के परिवारों के लिए आर्थिक सहायता का ऐलान किया है.

पटना जिले के दुल्हिनबाज़ार में अवैध बालू खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के दौरान खनन माफियाओं ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। छापेमारी के दौरान स्कॉर्पियो से कुचलकर एक सैप जवान की मौत हो गई, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल है। बीती रात दुल्हिनबाज़ार में खनन विभाग की टीम अवैध बालू खनन और परिवहन को रोकने सोन नदी किनारे पहुंची थी। कार्रवाई के दौरान बालू से भरे एक ट्रैक्टर को रोका गया। पुलिस को देखते ही ट्रैक्टर चालक भागने लगा। इसी दौरान ट्रैक्टर के पीछे चल रही एक तेज़ रफ्तार स्कॉर्पियो अचानक आगे बढ़ी… और सैप जवानों को कुचल दिया। हादसा इतना दर्दनाक था कि एक जवान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल जवान को पीएमसीएच पटना रेफर किया गया है। घटना की सूचना पर दुल्हिनबाज़ार पुलिस मौके पर पहुंची और हमले में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो को घटनास्थल से जब्त कर लिया गया...

Uttar Pradesh Assembly: आज विपक्ष स्कूलों के विलय के मुद्दे और गोरखपुर में नेता प्रतिपक्ष से हुए दुर्व्यवहार पर फिर से चर्चा की मांग करेगा. इसके अलावा स्वास्थ्य, शिक्षा, खनन और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन जैसे कई अहम मुद्दों पर सरकार से जवाब-तलब की उम्मीद है.

अवैध खनन मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के तहत कथित आरोपी सोनीपत से कांग्रेस के पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है.

ED Raid at Dilbag Singh Residence: ईडी ने अवैध खनन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में हरियाणा के कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार और पूर्व इनेलो विधायक दिलबाग सिंह के आवास पर छापा मारा है.

भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं.

Ayodhya: जिला खनन अधिकारी के मुताबिक ठेकेदार को 27,315 घन मीटर की लिमिट निर्धारित की गई थी, जिसमें से ठेकेदार ने पंद्रह हजार घन मीटर का खनन भी कर लिया था लेकिन रॉयल्टी केवल 2500 घन मीटर की ही काटी थी.