उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज महाकुंभ मेला-2025 के आयोजन में तत्परता और कार्यकुशलता से कार्य करने वाले सभी कर्मचारियों को 10,000 रुपये की प्रोत्साहन धनराशि देने की घोषणा की है. मुख्यमंत्री के इस फैसले से महाकुंभ मेला कार्यों में लगे कर्मचारियों का उत्साह बढ़ेगा और उनके समर्पण को मान्यता मिलेगी.
महाकुंभ मेला-2025 के आयोजन में विभिन्न विभागों के 84,417 कर्मचारियों को यह प्रोत्साहन धनराशि दी जाएगी. इनमें पुलिस विभाग के 51,960 कर्मी, होमगार्ड विभाग के 7,250 कर्मचारी, पीआरडी के 995 कर्मी, परिवहन विभाग के 10,000 संविदा कर्मचारी, सफाई कर्मियों के 9,668 कर्मचारी, गंगा सेवा दूतों के 1,500 कर्मी, प्रयागराज मेला प्राधिकरण के 2,238 कर्मचारी और अन्य विभागों के कर्मचारी शामिल हैं.
प्रोत्साहन धनराशि वितरण का अनुमानित व्यय 84.81 करोड़ रुपये
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इन कर्मचारियों को निर्धारित अर्हता के आधार पर सूचीबद्ध किया जाएगा और उन्हें प्रोत्साहन धनराशि का वितरण सुनिश्चित किया जाएगा. इस पर कुल 84 करोड़ 81 लाख 70 हजार रुपये का व्यय अनुमानित है. विभिन्न विभागों द्वारा कर्मचारियों की सूची तैयार करने और धनराशि वितरण की प्रक्रिया को तेजी से पूरा किया जाएगा.
मुख्यमंत्री ने इस कदम से महाकुंभ मेला के आयोजन में सभी कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका को सराहा और उन्हें प्रोत्साहित किया.
यह भी पढ़िए: सीएम योगी ने महाकुंभ को वैश्विक इवेंट बनाने में मीडिया की भूमिका को सराहा
अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…
केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…
ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…
उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…