उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की सख्ती से अपराधियों में खौफ- 22 हिस्ट्रीशीटरों ने थाने में लगाई हाजिरी, गुनाह न करने की खाई कसम

UP News: उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की मजबूत कानून-व्‍यवस्‍था से अपराधियों में खौफ का माहौल है. उनकी सख्‍त नीतियों का असर अपराधियों के मनोबल पर आए-रोज देखने को मिल रहा है. सोमवार को हरदोई के पाली थाने में 22 हिस्ट्रीशीटरों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और भविष्य में अपराध न करने की कसम खाई.

सभी हिस्ट्रीशीटरों को थाने में हाजिर होने का आदेश था

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस-प्रशासन द्वारा अपराध पर नियंत्रण के लिए पेशेवर अपराधियों की नियमित निगरानी की जाती है. हालांकि, पिछले कुछ समय से इन अपराधियों की थाने में हाजिरी नहीं ली जा रही थी. पाली थाने के नए प्रभारी निरीक्षक आलोक मणि त्रिपाठी ने पदभार संभालते ही कस्बे के सभी हिस्ट्रीशीटरों को थाने में उपस्थित होने का आदेश दिया. इस आदेश के तहत उन अपराधियों को थाने बुलाया गया जिनके खिलाफ विभिन्न मामलों में छोटे-मोटे कई केस दर्ज हैं.

अनुपस्थित 27 हिस्ट्रीशीटरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई

थाने पर बुलाए गए 52 हिस्ट्रीशीटरों में से 22 ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जबकि तीन हिस्ट्रीशीटर बाहर होने के कारण नहीं आ सके। थाने पर उपस्थित हिस्ट्रीशीटरों को भविष्य में अपराध न करने की शपथ दिलाई गई. पुलिस ने उनके मोबाइल नंबर, बैंक अकाउंट नंबर, वर्तमान फोटो, और आधार कार्ड नंबर प्राप्त कर उनके डोजियर को अपडेट किया. इसके अलावा, पुलिस ने चेतावनी दी कि थाने पर अनुपस्थित 27 हिस्ट्रीशीटरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

पुलिस ने कहा- हिस्ट्रीशीटर खुद को अपराध से दूर रखें

प्रभारी निरीक्षक त्रिपाठी ने सभी हिस्ट्रीशीटरों से अपील की कि वे खुद को अपराध से दूर रखें और किसी भी संभावित अपराध की जानकारी तुरंत थाने को दें। इस पहल के माध्यम से पुलिस का उद्देश्य अपराधियों को पुनर्वास की राह पर लाना और समाज में शांति बनाए रखना है.

हरदोई पुलिस की इस सख्त कार्यशैली और हिस्ट्रीशीटरों की इस पहल का स्थानीय लोगों ने स्वागत किया है, जो इसे अपराध मुक्त समाज की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानते हैं. पुलिस का मानना है कि इस तरह की पहल से अपराधियों को एक मौका दिया जा सकता है कि वे मुख्यधारा में लौट आएं और समाज के लिए योगदान करें.

– भारत एक्‍सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

30 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

2 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

2 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

3 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

3 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

4 hours ago