देश

Madhya Pradesh: सागर में दीवार गिरने से 9 बच्चों की मौत – CM मोहन यादव ने डीएम-एसपी को हटाया, CMO भी सस्पेंड

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के सागर जिले में बड़ा जानलेवा हादसा हुआ, वहां शाहपुर क्षेत्र में दीवार गिरने से हुई नौ बच्चों की मौत हो गई. इस घटना पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुख जताया. साथ ही उन्‍होंने जिम्‍मेदारों पर कार्रवाई भी की. उन्होंने सागर के कलेक्टर और एसपी को हटा दिया. वहीं सीएमओ को भी सस्पेंड करा दिया.

जानकारी के अनुसार, सागर के कलेक्टर दीपक आर्य का तबादला राजधानी भोपाल स्थित वल्लभ भवन में किया गया है. वहीं, छतरपुर के कलेक्टर संदीप जी.आर. को सागर जिले का नया कलेक्टर बनाया गया है. इसके अलावा सागर के एसपी अभिषेक तिवारी का भी ट्रांसफर किया गया है. उन्हें भोपाल पुलिस मुख्यालय में सहायक महानिरीक्षक बनाया गया है. अभिषेक तिवारी की जगह रायसेन के एसपी विकास कुमार सहवाल को सागर का नया एसपी बनाया गया है.

मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव

मासूमों की मृत्यु की घटना दुःखद: मुख्यमंत्री मोहन यादव

इससे पहले मुख्यमंत्री ने 9 बच्चों की मौत पर दु:ख जताया था. उन्होंने एक्स पर पोस्ट में कहा था, “सागर जिले के शाहपुर में हुई मासूमों की मृत्यु की दुःखद घटना को गंभीरता से लेते हुए जिले के कलेक्टर, एसपी एवं एसडीएम (सागर) को हटाने हेतु निर्देशित किया है. साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र शाहपुर में पदस्थ डॉ. हरिओम बंसल को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जा रहा है.” उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा, “मानसून पूर्व भी प्रदेश के सभी अधिकारियों को निर्देशित किया था. पुनः सभी को निर्देशित कर रहा हूं कि इस तरह की घटनाओं के प्रति संवेदनशील रहे. उपयुक्त उपाय और तत्परता से काम करे, भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो.”

मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए का मुआवजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए मुआवजे का ऐलान किया. उन्होंने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए दिए जाने की घोषणा की. एक स्‍थानीय व्‍यक्ति ने घटना के बारे में बताया कि शाहपुर क्षेत्र में रविवार (4 अगस्त) को यह बड़ा हादसा हुआ, जब यहां दीवार गिरने से नौ बच्चों की मौत हो गई और कई गंभीर रूप से घायल हो गए.

– भारत एक्‍सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

1 hour ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

1 hour ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

3 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

3 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

3 hours ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

3 hours ago