उत्तर प्रदेश

हवाला के जरिए ‘सफेद’ हो रहा था नशे का काला पैसा! वाराणसी पुलिस ने तोड़ी 23 करोड़ के नशीले सिंडिकेट की कमर

रिपोर्ट- विमलेंद्र राय


धर्म और संस्कृति की नगरी वाराणसी इन दिनों एक सनसनीखेज खुलासे से चर्चा में है. वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने नशे के काले कारोबार और उसके पीछे चल रहे करोड़ों रुपये के हवाला नेटवर्क का पर्दाफाश किया है. पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल के कड़े तेवरों का ही नतीजा है कि रोहनिया और सारनाथ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस सिंडिकेट के 5 लोगों को सलाखों के पीछे भेज दिया है. लेकिन इस कार्रवाई ने तब सुर्खियां बटोरी जब इस नशीले खेल के तार राजनीति और खासकर समाजवादी पार्टी से जुड़ते नजर आए.

नशे की कमाई का काला रास्ता

पुलिस की जांच में जो सबसे चौंकाने वाला आंकड़ा सामने आया है, वह है 23 करोड़ रुपये का हवाला ट्रांजेक्शन. यह सिंडिकेट सिर्फ नशीली कफ सिरप बेचने तक सीमित नहीं था, बल्कि उससे होने वाली काली कमाई को ठिकाने लगाने के लिए हवाला के जरिए एक समानांतर अर्थव्यवस्था चला रहा था. पुलिस की मानें तो यह पैसा न सिर्फ उत्तर प्रदेश बल्कि देश के अन्य हिस्सों और सीमा पार तक फैला हो सकता है. रोहनिया और सारनाथ पुलिस की इस कामयाबी ने यह साफ कर दिया है कि बनारस को नशे की मंडी बनाने की साजिश काफी गहरी थी.

समाजवादी पार्टी के साथ नाता

इस पूरे मामले में जो सबसे बड़ा मोड़ आया है, वह है आरोपियों का राजनीतिक कनेक्शन. पुलिस द्वारा अब तक इस सिंडिकेट में जितने भी लोग दबोचे गए हैं, उनमें से लगभग सभी का संबंध कहीं न कहीं समाजवादी पार्टी (सपा) के नेताओं से निकल रहा है. रविवार को पकड़े गए 5 आरोपियों में से दो की पहचान वाराणसी कोतवाली थाना क्षेत्र के ‘यादव बंधुओं’ के रूप में हुई है. गिरफ्तारी के कुछ ही देर बाद इन आरोपियों की तस्वीरें समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेताओं के साथ सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं. इन तस्वीरों ने पुलिस की जांच को एक नया एंगल दे दिया है.

पुलिस कमिश्नर की जीरो टॉलरेंस नीति

वाराणसी के पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने पदभार संभालते ही नशा माफियाओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था. पुलिस के मुताबिक, यह सिंडिकेट कोडिंन युक्त कफ सिरप की अवैध सप्लाई कर युवाओं की नसों में जहर घोल रहा था. मोहित अग्रवाल के नेतृत्व में पुलिस की विशेष टीमें लगातार इस सिंडिकेट की कड़ियों को जोड़ने में लगी हुई हैं. पुलिस का कहना है कि यह तो बस शुरुआत है. इस नेटवर्क में शामिल अन्य बड़े चेहरों और सफेदपोशों की पहचान की जा रही है, जो पर्दे के पीछे रहकर इस अवैध धंधे को संरक्षण दे रहे थे.

फिलहाल पुलिस इन पांचों आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की तैयारी में है ताकि 23 करोड़ के हवाला कारोबार का हिसाब मिल सके. सूत्रों का कहना है कि आरोपियों के मोबाइल डेटा और बैंक डिटेल्स खंगाले जा रहे हैं, जिससे कुछ और लोगों के नाम सामने आ सकते हैं. वाराणसी पुलिस की इस कार्रवाई से नशा तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं स्थानीय लोग पुलिस की इस मुस्तैदी की सराहना कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: बच्चों की थाली से चोरी हुए 11 करोड़! मास्टरमाइंड के बाद अब 2 और बलरामपुर ‘खिलाड़ी’ गिरफ्तार

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

सर्दियों से पहले दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर सख्ती, बिना PUC सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल-CNG

CAQM Pollution Action Plan: दिल्ली-NCR में सर्दी आते ही प्रदूषण का ग्राफ बढ़ जाता है,…

19 minutes ago

बड़ा देश, बड़ी आबादी… क्या छोटे राज्यों से सुधरेगा देश का प्रशासन?

भारत में बड़े राज्यों के आकार और प्रशासनिक क्षमता को लेकर बहस लंबे समय से…

24 minutes ago

दिल्ली यूनिवर्सिटी के शिवाजी कॉलेज में धूमधाम से हुआ हिंदी माह 2026 का समापन, गजल की प्रस्तुति ने मोहा मन

शिवाजी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय की राजभाषा समिति एवं बी.ए. प्रोग्राम विभाग के संयुक्त तत्त्वावधान में…

52 minutes ago

सिर्फ कलाकृति नहीं, सांस्कृतिक पहचान हैं ये रंग! दिल्ली में सजी ‘रंगमंजूषा’ प्रदर्शनी, Bharat Express पर संस्कार भारती की झलक

Sanskar Bharati Art Exhibition: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में संस्कार भारती द्वारा आयोजित पांच दिवसीय 'रंगमंजूषा'…

1 hour ago

सोनिया गांधी को ललन सिंह का करारा जवाब, बोले- नीतीश कुमार को किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं

Lalan Singh On Sonia Gandhi: सोनिया गांधी के कथित बयान पर JDU नेता और केंद्रीय…

1 hour ago