उत्तर प्रदेश

Vertical revolution :1 नवंबर से लखनऊ की बिजली व्यवस्था में ‘वर्टिकल क्रांति’, जानिए क्या है ये क्रांति

Vertical revolution : लखनऊ की बिजली व्यवस्था में 1 नवंबर से एक ऐतिहासिक बदलाव होने जा रहा है. लखनऊ विद्युत आपूर्ति प्रशासन (लेसा) की पारंपरिक कार्यप्रणाली अब बदलने वाली है. उस दिन से लेसा में ‘वर्टिकल सिस्टम’ (Vertical System) पूरी तरह लागू कर दिया जाएगा, एक ऐसी व्यवस्था जो उपभोक्ताओं की शिकायतों के समाधान को तेज़, पारदर्शी और जवाबदेह बनाएगी.

(Vertical revolution) कई जिलों को मिलेगा लाभ

इस कदम के साथ लखनऊ अब कानपुर, अलीगढ़, बरेली और मेरठ जैसे बड़े शहरों की कतार में शामिल हो जाएगा, जहां यह प्रणाली पहले से सफलतापूर्वक काम कर रही है. (Vertical revolution) मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने इस बदलाव को मंज़ूरी दी है, ताकि उपभोक्ताओं को बेहतर और एकीकृत सेवा मिल सके.

क्या है ‘वर्टिकल सिस्टम’? (Vertical revolution)

‘वर्टिकल सिस्टम’ एक ऐसी प्रशासनिक संरचना है, जिसमें हर शिकायत या कार्य के लिए एक “सिंगल पॉइंट ऑफ कांटेक्ट” तय किया जाता है. अब तक की व्यवस्था में उपभोक्ताओं को किसी एक समस्या के समाधान के लिए कई विभागों और अधिकारियों के चक्कर लगाने पड़ते थे.
नए सिस्टम में कार्यों का विभाजन ऊर्ध्वाधर (Vertical) रूप से किया जाएगा यानी हर कार्य के लिए एक स्पष्ट अधिकारी और उसकी टीम जिम्मेदार होगी.

मध्यांचल विद्युत वितरण निगम की जनसंपर्क अधिकारी शालिनी यादव के मुताबिक “अब बिजली बिल संशोधन, मीटर खराब होने या आपूर्ति बाधित होने जैसी शिकायतों का समाधान एक ही हेल्प डेस्क से हो सकेगा. उपभोक्ताओं को अब अलग-अलग कार्यालयों में भटकना नहीं पड़ेगा.”

चार ज़ोन में 21 हेल्प डेस्क तैयार

वर्टिकल सिस्टम को सुचारू रूप से लागू करने के लिए लेसा के चार ज़ोन अमौसी, लखनऊ मध्य, जानकीपुरम और गोमती नगर में कुल 21 हेल्प डेस्क स्थापित की जा रही हैं. ज़ोन हेल्प डेस्क की संख्या इस तरह हैं, अमौसी ज़ोन 7, लखनऊ मध्य ज़ोन 6, जानकीपुरम ज़ोन 4, गोमती नगर ज़ोन 4

मुख्य शिकायत नंबर 1912 पहले की तरह ही जारी रहेगा, लेकिन जिन उपभोक्ताओं को इस नंबर पर शिकायत दर्ज करने में परेशानी होती है, वे अब इन ज़ोनवार हेल्प डेस्क से संपर्क कर सकेंगे. (Vertical revolution)
इन डेस्क को 25 अक्टूबर से ट्रायल आधार पर शुरू किया जा रहा है, ताकि 1 नवंबर से पहले सभी तकनीकी पहलुओं की जांच पूरी की जा सके.

विरोध और प्रशासन की सख्ती

कुछ बिजली कर्मचारी संगठनों ने इस प्रणाली का विरोध किया है। उनका कहना है कि जिन जिलों में यह सिस्टम लागू किया गया, वहां यह अपेक्षित परिणाम नहीं दे सका.
हालांकि, मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की प्रबंध निदेशक (एमडी) रिया केजरीवाल ने इस बदलाव को हर हाल में सफल बनाने के निर्देश दिए हैं.

उन्होंने हाल ही में चारों मुख्य अभियंताओं के साथ बैठक कर कहा कि “उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति और शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है.”

एमडी ने अधिकारियों की जिम्मेदारियां स्पष्ट रूप से निर्धारित कर दी हैं ताकि कोई भी अधिकारी अपनी जिम्मेदारी से बच न सके। जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए नियमित मॉनिटरिंग और मूल्यांकन की व्यवस्था भी लागू की जा रही है.

नया चेहरा, नई उम्मीद

इस नई प्रशासनिक प्रणाली के साथ लेसा अब एक उपभोक्ता-केंद्रित और आधुनिक संगठन के रूप में उभरने की दिशा में कदम बढ़ा चुका है.
1 नवंबर से शुरू होने जा रही यह ‘वर्टिकल क्रांति’ न केवल लखनऊ की बिजली व्यवस्था को सशक्त बनाएगी, बल्कि उपभोक्ताओं को सचमुच “किंग” की भूमिका में ला खड़ा करेगी.

भारत एक्सप्रेस 

सुशील कुमार तिवारी

Recent Posts

कोई भी योग्य वोटर नहीं छूटेगा! चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, दिल्ली में 20 लाख वोटरों की समस्या अब होगी हल

देशभर में चल रहे 'स्पेशल इंटेंसिव रिविजन' 2026 के तहत दिल्ली में 20 लाख वोटरों…

9 minutes ago

RBI के फैसलों से बदली तस्वीर; 6 महीने में पहली बार रुपए ने लगाई इतनी बड़ी छलांग, डॉलर हुआ कमजोर

Indian Rupee Surge: RBI के नए फैसलों के बाद भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 96…

9 minutes ago

अडाणी ग्रामोत्सव में दिखी गांव की रौनक, खेल-कूद और लोकगीतों ने बांधा समां

Adani Gramotsav: मिर्जापुर के दाढ़ीराम गांव में आयोजित दो दिवसीय अदाणी ग्रामोत्सव में खेल प्रतियोगिताएं,…

22 minutes ago

कलकत्ता हाईकोर्ट की सख्त पहल: अदालतों में पान, गुटखा और सिगरेट पर लगा बैन

कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल की अदालतों में अनुशासन और सुरक्षा बढ़ाने के लिए बड़ा…

38 minutes ago

‘जादू-टोना करती है…’, महिला को डायन बताकर पीटा, हुई मौत

मुजफ्फरपुर में जादू-टोने के शक में पड़ोसियों ने 52 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या कर…

2 hours ago

एसआईआर में गड़बड़ी के खिलाफ राहुल गांधी सहित विपक्ष के 11 नेताओं ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट…

2 hours ago