उत्तर प्रदेश

प्रेमानंद महाराज के शिष्य के बाद वृंदावन में एक और कांड, गुरुकुल में जहरीली गैस से 4 छात्रों की तड़पकर मौत

Vrindavan Gurukul Accident: धर्मनगरी वृंदावन में अभी पूज्य प्रेमानंद जी महाराज के शिष्य की दुखद मौत का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि एक और रोंगटे खड़े कर देने वाली भयावह घटना से पूरी कान्हा की नगरी दहल उठी है. दरअसल चैतन्य विहार स्थित महर्षि पाणिनि संस्कृत गुरुकुलम् में मंगलवार रात सबमर्सिबल पानी के गहरे टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस के कहर से 4 मासूम देवतुल्य छात्रों की तड़प-तड़पकर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक छात्र जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है. इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे धर्मनगरी और गुरुकुल परिसर में मातम और कोहराम पसरा हुआ है.

सवालों के घेरे में सुरक्षा इंतजाम(Vrindavan Gurukul Incident)

वृंदावन में लगातार हो रहे इन हादसों ने श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया है. अभी हाल ही में प्रेमानंद जी महाराज के शिष्य की असामयिक मौत के गम से ब्रजवासी उबर भी नहीं पाए थे कि अब 4 संस्कृत पढ़ रहे होनहार छात्रों की इस तरह तड़पकर हुई मौत ने प्रशासनिक व्यवस्था और आश्रमों-गुरुकुलों में सुरक्षा इंतजामों की पोल खोलकर रख दी है.

12 फीट गहरे टैंक में बिछा था मौत का जाल

जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह के मुताबिक, गुरुकुल परिसर में बने करीब 12 फीट गहरे सबमर्सिबल पानी के टैंक से बदबू आ रही थी. उसे साफ करने के लिए सबसे पहले एक छात्र नीचे उतरा, लेकिन टैंक के भीतर जमा जहरीली गैस के असर से वह तुरंत बेसुध हो गया.

जब बाहर खड़े साथियों ने आवाज दी और कोई जवाब नहीं मिला, तो अपने भाई समान साथी को बचाने के चक्कर में एक-एक करके 4 अन्य छात्र भी नीचे उतर गए. जहरीली गैस ने किसी को संभलने का मौका नहीं दिया और सभी अंदर ही अचेत हो गए.

जानिए कौन थे वो 4 छात्र?

हादसे (Vrindavan Gurukul Incident) के बाद आनन-फानन में पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने 4 छात्रों को मृत घोषित कर दिया:

मनु कटारे (20 वर्ष) – जबलपुर (मध्य प्रदेश)

देवांश (18 वर्ष) – मध्य प्रदेश

विशु (17 वर्ष) – मेरठ (उत्तर प्रदेश)

आर्यन पांडे (17 वर्ष) – प्रयागराज (उत्तर प्रदेश)

वहीं 18 वर्षीय छात्र रुद्राक्ष की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है और वह आईसीयू (ICU) में जिंदगी की जंग लड़ रहा है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिया संज्ञान

हादसे की खबर मिलते ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का तत्काल संज्ञान लिया और अधिकारियों को पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद करने के सख्त निर्देश दिए. मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी (DM) सीपी सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार ने स्थिति का मुआयना किया और घायल छात्र व प्रत्यक्षदर्शियों से घटना की पूरी जानकारी ली.

यह भी पढ़ें: विराट कोहली का फूटा गुस्सा! 5 करोड़ रुपये वाले आरोपों पर आया बयान, फलाहारी महाराज के दावे को बताया पूरी तरह झूठा

‘मासूमों से क्यों कराई जा रही थी सफाई?’

एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि गुरुकुल परिसर (Vrindavan Gurukul Incident) में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की डीवीआर जब्त कर जांच की जा रही है. सवाल यह उठ रहा है कि आखिर इतने खतरनाक और गहरे टैंक की सफाई के लिए पेशेवर मजदूरों के बजाय मासूम छात्रों को नीचे क्यों उतारा गया?

पुलिस ने सभी शवों को मोर्चरी भिजवा दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है. परिजनों की लिखित शिकायत (तहरीर) मिलते ही गुरुकुल प्रबंधन और दोषियों के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का संगीन मुकदमा दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

पाकिस्तान को उसी की सरजमीं पर यूएन चीफ ने दिया बड़ा झटका! कश्मीरी राग अलाप रहे पत्रकार की हुई बोलती बंद

Guterres Pakistan Visit: UN महासचिव एंटोनियो गुटेरेस की पाकिस्तान यात्रा के दौरान जम्मू-कश्मीर और UNSC…

6 minutes ago

8 महीने, 30 DNA टेस्ट… फिर भी खाली हाथ CBI; पटना NEET छात्रा मौत मामले में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल

Patna NEET Student Death Case: पटना NEET छात्रा मौत मामले में CBI ने क्लोजर रिपोर्ट…

19 minutes ago

राजपाल यादव के पास 1.15 करोड़, बाकी 85 लाख कौन देगा? सुप्रीम कोर्ट ने दिया 13 अक्टूबर तक का वक्त

चेक बाउंस से जुड़े कानूनी मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट की…

22 minutes ago

‘पीछे नहीं हटेंगे’, ट्रंप को ईरान का खुला अल्टीमेटम… अभी खत्म नहीं हुई जंग!

Iran US War Update: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच तेहरान ने कहा है कि वह किसी…

32 minutes ago

‘एक साधारण परिवार से निकलकर रचा इतिहास…’ अमित शाह ने पीएम मोदी के शासन के गिनाए 25 साल

Gurugram News: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा…

34 minutes ago

नायडू ने पीएम मोदी के 25 साल के नेतृत्व को बताया ऐतिहासिक, बोले- अगले 20 साल तय करेंगे भारत की जगह

Chandrababu Naidu On PM Modi: चंद्रबाबू नायडू ने अपने लेख में कहा कि पीएम मोदी…

47 minutes ago