उत्तर प्रदेश

सपा और अखिलेश यादव पर वारिस पठान का तीखा हमला, बोले- बीजेपी और सपा एक ही सिक्के के दो पहलू, दोनों कर रहे हिंदुत्व की राजनीति

Waris Pathan On Akhilesh Yadav: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्‍होंने कहा कि हमारा मकसद भाजपा को हराना है. जो कोई भी भाजपा को हराना चाहता है, उसका हमारे साथ जुड़ने के लिए स्वागत है और हम कंधे से कंधा मिलाकर लड़ेंगे.

वारिस पठान ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि हमारी पार्टी के अध्‍यक्ष असदुद्दीन ओवैसी यूपी के बहराइच में थे. इस दौरान उन्‍होंने एक जनसभा को संबोधित किया, जहां भीड़ जुटी थी. हमारी मंशा भारतीय जनता पार्टी को हराना है. हम चाहते हैं कि भाजपा दोबारा सत्ता में न आए, इसलिए जो भी आना चाहता है, हम गठबंधन के लिए तैयार हैं. हमारी शर्त है कि हमें हिस्‍सेदारी दी जाए और इज्‍जत के साथ बुलाया जाए.

गठबंधन के लिए तैयार है एआईएमआईएम

उन्‍होंने कहा कि पार्टी अध्‍यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने सभा में मंच से कहा कि हम गठबंधन के लिए तैयार हैं. पठान ने कहा कि किस पार्टी के साथ जाएंगे और कितनी सीटों पर लड़ेंगे, यह बाद की प्रक्रिया है.

वारिस पठान ने कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) भाजपा को हरा नहीं पाती तो एआईएमआईएम को भाजपा की बी-टीम बताती है. वास्‍तविकता तो यह है कि भाजपा और सपा एक ही सिक्‍के के दो पहलू हैं. भाजपा का हिंदुत्‍व एजेंडा है, और अखिलेश यादव भी सॉफ्ट हिंदुत्‍व कर रहे हैं. मुसलमानों के मुद्दों पर ये लोग नहीं बोलते हैं. यूपी की जनता समझदार हो चुकी है.

उन्‍होंने कहा कि अगर प्रॉपर पॉलिसी के साथ आगे बढ़े तो भाजपा को भी हराया जा सकता है.

कल तक ये लोग हमको गालियां दे रहे थे…

टीएमसी में फूट के बाद बागी सांसद ‘नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया’ (एनसीपीआई) के साथ विलय कर रहे हैं. इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए वारिस पठान ने कहा कि ये हम पर बी-टीम का आरोप लगा रहे थे. आज खुद कहां से कहां चले गए. कल तक ये लोग हमको गालियां दे रहे थे, मुसलमानों के नाम पर वोट लिए और पूरे के पूरे वोट लेकर चले गए, देश देख रहा है.

अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता को लेकर एआईएमआईएम के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने कहा कि सबसे अच्‍छी बात है कि युद्ध रुक जाए. जंग किसी भी समस्‍या का समाधान नहीं है. इससे बहुत नुकसान होता है. भारत को भी नुकसान का सामना करना पड़ा. अमेरिका के हमले में हमारे देश के तीन नागरिकों की जान चली गई.

उन्‍होंने कहा कि अच्‍छा होता कि पीएम मोदी भी कुछ अच्‍छा स्‍टेप लिए होते. पीएम ने भारतीयों की मौत की निंदा तक नहीं की है. हमारे देश में एक महीने के भीतर चार-पांच बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ गए. महंगाई का सामना सिर्फ युद्ध की वजह से करना पड़ा.

ये भी पढ़ें- खाकी पर लगा दाग! सस्ते सोने के नाम पर 20 करोड़ की धोखाधड़ी, चेन्नई में महिला पुलिस इंस्पेक्टर सस्पेंड

कांग्रेस नेता अशोक गहलोत की भाजपा पर प्रतिबंध वाले बयान पर वारिस पठान ने कहा कि भाजपा जब से सत्ता में आई है, तब से विकास के मुद्दे पर कभी बात नहीं की है. उनका मुद्दा सिर्फ हिंदू-मुसलमान करना है. मुसलमान के खिलाफ जहर उगलना ही मुद्दा है.

(IANS के इनपुट पर आधारित)

Govind Kumar Singh

गोविंद सिंह बिहार के कैमूर जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हासिल की और पटना कॉलेज, पटना से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों में काम करते हुए समाचार लेखन, कंटेंट एडिटिंग, रिसर्च और न्यूज प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया। फिलहाल वह भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्रकारिता का प्रमुख फोकस विदेश नीति, राष्ट्रीय राजनीति और बिहार से जुड़े मुद्दों पर है।

Recent Posts

रूस पर मेहरबान हैं ट्रंप! रूसी तेल बैन करने वाले अपने ही देश के कानून पर क्यों उठाए सवाल?

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी पेट्रोलियम के आयात पर प्रतिबंध लगाने वाले…

4 minutes ago

पीएम मोदी ने झारखंड के खूंटी में सात लोगों की मौत पर जताया दुख, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के खूंटी जिले में एक सड़क दुर्घटना के दौरान सात…

57 minutes ago

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कई नेताओं ने दीं धनतेरस की शुभकामनाएं

धनतेरस के पावन अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई नेताओं की ओर से…

2 hours ago