दुनिया

’30 साल पुराने रिश्तों को नया आयाम’ स्लोवाकिया के राष्ट्रपति ने पीएम मोदी की यात्रा को बताया ऐतिहासिक; व्यापार और परमाणु ऊर्जा पर हुई चर्चा

Narendra Modi Slovakia Visit: स्लोवाकिया यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी के साथ सोमवार को राष्ट्रपति भवन में आयोज‍ित एक योग शिविर में हिस्सा लिया. इस दौरान स्लोवाकिया के युवाओं ने प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पेलेग्रिनी की मौजूदगी में योग किया.

इसके बाद राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी के साथ बैठक की और उनको उपहार भेंट क‍िया. बदले में राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी ने भी तोहफा देकर पीएम का सम्‍मान बढ़ाया. मुलाकात के दौरान पीएम ने एक पेंटिंग प्रदर्शनी का भी दौरा किया.

राष्ट्रपति पेलेग्रिनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर लिखा,

आज स्लोवाकिया के लिए एक ऐतिहासिक दिन है. मुझे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करके सम्मान महसूस हो रहा है. यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की स्लोवाकिया की पहली आधिकारिक यात्रा है. मैंने उन्हें भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले लोकतांत्रिक रूप से चुने गए प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी. यह उपलब्धि जनता के भरोसे, लगातार मेहनत और देश की सेवा का प्रतीक है.

उन्होंने आगे लिखा कि इस साल फरवरी में नई दिल्ली में हुई हमारी शानदार मुलाकात के बाद अब हम अपने सहयोग को एक नए स्तर पर ले जा रहे हैं. आज हमने व्यापार बढ़ाने, नई तकनीकों, परमाणु ऊर्जा, अंतरिक्ष और लोगों के बीच संबंधों को और मजबूत बनाने पर चर्चा की. हम 30 से अधिक वर्षों पुराने राजनयिक संबंधों को एक ऐसे व्यावहारिक और मजबूत साझेदारी में बदल रहे हैं, जिससे दोनों देशों के नागरिकों को वास्तविक लाभ मिलेगा.”

पीएम मोदी के साथ ली सेल्फी

स्लोवाकिया के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ एक सेल्फी भी साझा करते हुए लिखा, “मुझे खुशी है कि मैं और नरेंद्र मोदी उस खुले और दोस्ताना संवाद को आगे बढ़ा रहे हैं जिसकी शुरुआत मेरी इस साल फरवरी में नई दिल्ली यात्रा के दौरान हुई थी.”

इससे पहले दिन में, स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फित्सो ने प्रधानमंत्री मोदी को भारत का सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाला लोकतांत्रिक रूप से चुना गया प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी और इसे एक ‘राजनीतिक चमत्कार’ बताया.

ब्रातिस्लावा में प्रधानमंत्री मोदी के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए फित्सो ने उनके नेतृत्व की सराहना की और कहा कि उनके कार्यकाल में भारत एक प्रमुख वैश्विक शक्ति के रूप में उभरा है.

पीएम मोदी को दी बधाई

फित्सो ने कहा कि भारत में प्रधानमंत्री की ओर से लाई गई राजनीतिक स्थिरता की मैं सराहना करता हूं. मैं आपको भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्री बनने पर बधाई देता हूं.

उन्होंने कहा कि लगातार 12 वर्षों तक इतने जटिल राजनीतिक माहौल में, जहां कई राजनीतिक दल हैं, नेतृत्व बनाए रखना किसी राजनीतिक चमत्कार से कम नहीं है. इसके लिए मैं आपको बधाई देता हूं.

फित्सो ने भारत की आर्थिक प्रगति, डिजिटल बदलाव और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के क्षेत्र में उपलब्धियों की भी तारीफ की. उन्होंने कहा कि भारत कई विकसित देशों से आगे निकल चुका है.

ये भी पढ़ें- PM मोदी का स्लोवाकिया मिशन… 48 घंटे में 11 समझौते, मजदूर से लेकर मिसाइल तक डील

उन्होंने कहा, “आपने विभिन्न क्षेत्रों में जो उपलब्धियां हासिल की हैं, उसके लिए मैं आपको बधाई देता हूं. खासकर डिजिटलाइजेशन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में भारत की प्रगति शानदार है. आप इतनी तेजी से आगे बढ़े हैं कि पश्चिमी यूरोप के कई देशों, जैसे फ्रांस और जर्मनी, से भी आगे निकल गए हैं. दुनिया के कई विकसित देशों की तुलना में भारत काफी आगे है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में ABVP का दबदबा, गृहमंत्री अमित शाह ने दी बधाई; 13 विश्वविद्यालयों में मिली जीत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में मिली प्रचंड जीत के…

19 seconds ago

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, आखिरी बार खाई थी मैगी और पी थी चाय

Greater Noida Death: ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों…

11 minutes ago

‘इंसानी इंजीनियरों की छुट्टी, एआई से कोडिंग!’ हूती विद्रोहियों ने क्लॉड एआई से बना डाला मिसाइल सॉफ्टवेयर; देखें VIDEO

Cyber Security: एआई कंपनी एंथ्रोपिक ने स्वीकार किया है कि यमन के हूती विद्रोहियों ने…

16 minutes ago

‘जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते समय थम गईं सांसें!’ प्रिंसिपल को आया साइलेंट अटैक, दिल दहला देगा VIDEO

राजस्थान के चूरू जिले के सरदारशहर में जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते समय सरकारी स्कूल…

19 minutes ago

WhatsApp पर ‘NO’ टाइप करते ही खाली हो जाएगा बैंक खाता! भूलकर भी न करें ये गलती; जानें कैसे रहें सुरक्षित

साइबर ठगों ने वॉट्सऐप पर लोगों को ठगने का नया तरीका निकाला है. बैंक खाते…

33 minutes ago

‘मैं आज भी नीतीश के साथ…’, अनंत सिंह ने 9 मौतों वाले बयान पर दी सफाई, नीरज कुमार पर भी साधा निशाना

बिहार में जेडीयू विधायक अनंत सिंह का एक बयान चर्चा में है, जिसमें उन्होंने नीतीश…

50 minutes ago