जतिन चौधरी/ मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के नागफनी थाना क्षेत्र में महिला जज के पिता मोहम्मद असद की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वह रोजा खोलने के बाद तरावीह की नमाज पढ़ने जा रहे थे, तभी बाइक सवार हमलावर ने सिर से सटाकर गोली मार दी. अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. प्रारंभिक जांच में संपत्ति विवाद और 10 लाख रुपये की रंगदारी को लेकर रंजिश सामने आई है. पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें गठित की हैं और मामले की जांच जारी है.
मृतक मोहम्मद असद, जो ‘अलविना’ नाम से शहर में अलविना बेकरी चलाते थे और उनकी 5–6 ब्रांच थीं, रोजा खोलने के बाद अपने बड़े साले मजाहिर के साथ तरावीह की नमाज पढ़ने जा रहे थे. इसी दौरान स्कूटी से जाते समय पीछे से बाइक सवार हमलावर ने उनके सिर से सटाकर गोली मार दी. गोली लगते ही वह सड़क पर गिर पड़े. उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी मृतक का साला जफर है, जो नागफनी क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है. वारदात में जफर के बेटे सैफुल और दामाद फैजान के भी शामिल होने की आशंका है. बड़े साले मजाहिर इस घटना के चश्मदीद हैं और उनसे पूछताछ जारी है.
प्रारंभिक जांच में संपत्ति विवाद और करीब 10 लाख रुपये की रंगदारी को लेकर तनाव सामने आया है. पुलिस इसी एंगल से जांच कर रही है. SSP सतपाल अंतिल ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 5 टीमों का गठन किया है. एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संपत्ति विवाद का लग रहा है.
मृतक की बेटी आसमां सुल्ताना जज हैं और उनकी पोस्टिंग बुलंदशहर में बताई जा रही है. उनके दामाद भी न्यायिक सेवा में हैं.
यह भी पढ़े: ईरान के पलटवार में एक भारतीय की मौत की खबर, UAE के अबू धाबी में इमारत धंसने से गई जान
-भारत एक्सप्रेस
Written By: Shubhra Rai (Intern)
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
Navratri Vrat Rules: शारदीय नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक माता की पूजा-अर्चना और व्रत…
Pakistan Court Incident: पाकिस्तान के सिंध हाईकोर्ट की हैदराबाद सर्किट बेंच में 11 महीने से…
सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों के बाद एयर इंडिया और इंडिगो ने 10…
INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…
बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनविस की नई किताब 'पॉलिसीज दैट शेप्ड मॉडर्न…