उत्तर प्रदेश

पश्चिमी यूपी का खूंखार अपराधी ढेर, मुख्तार और जीवा गैंग का शॉर्प शूटर था फैसल, मुजफ्फरनगर के आसिफ जादा हत्याकांड में था वांछित

Mukhtar Ansari Shooter Encounter: उत्तर प्रदेश में पुलिस का इकबाल कायम रखने के लिए पुलिस अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी क्रम में जनपद शामली में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई. जिसमें पूर्वांचल के मुख्तार अंसारी व पश्चिमी यूपी के संजीव जीवा गैंग के शार्प शूटर को पुलिस ने ढेर कर दिया है. मृतक की पहचान फैसल के रूप में हुई है. फैसल पर तकरीबन दो दर्जन से अधिक लूट, हत्याओं जैसे गंभीर मामले दर्ज थे. वहीं दूसरा बदमाश मौके से फरार हो गया. मुठभेड़ में एसओजी पुलिस का एक सिपाही भी गंभीर रूप से घायल हुआ है.

फैसल पश्चिमी उत्तर प्रदेश का कुख्यात अपराधी था. उसपर पुलिस ने 1 लाख रुपये का इनाम रख रखा था. वह कई संगीन मामलों में वांछित था. जिसमें मुजफ्फरनगर का आसिफ जादा हत्याकांड प्रमुख है.

आसिफ जादा हत्याकांड में वांछित था बदमाश

दरअसल फैसल ने मुजफ्फरनगर में रेलवे स्टेशन पर पुलिस कस्टडी में एक आसिफ जादा नाम के व्यक्ति की हत्या कर दी थी. अब पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ में मार गिराया है. बदमाश के पास से पुलिस ने ऑटोमेटिक पिस्टल भी बरामद की है.

एक दिन पहले ही की थी लूटपाट

जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात को कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव बरनावी निवासी जीतनराम मेरठ-करनाल हाईवे से होकर अपने घर जा रहे थे. जब वो गांव वेदखेड़ी के पास पहुंचे तो बाइक सवार दो बदमाशों ने उनसे हथियारों के बल पर बाइक, तीन हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया. जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी.

पुलिस पर की फायरिंग

मामले की सूचना मिलते ही एसपी एनपी सिंह ने बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी, सर्विलांस और थाना पुलिस को लगा दिया. पुलिस इसी क्रम में ऊन-चौसाना मार्ग पर गांव भोगी माजरा के पास चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान एक बाइक को पुलिस ने रुकने का इशारा किया. इसपर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी.

पुलिस की फायरिंग में हुई मौत

बदमाशों को फायरिंग करता देख पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग खोल दी. जिसमें एक बदमाश गोली लगने से जख्मी हो गया. वहीं बदमाशों की फायरिंग में एसओजी का एक सिपाही दीपक भी घायल हुआ है. जिसके बाद पुलिस ने इन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले आई. जहां चिकित्सकों ने फैसल को मृत घोषित कर दिया. वहीं सिपाही को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसका उपचार चल रहा है.

ये भी पढ़ें- मुख्य न्यायाधीश जस्टिस बीआर गवई ने भूटान के JSW लॉ कॉलेज में दिया संबोधन, जजों को भारत के सुप्रीम कोर्ट आने का दिया निमंत्रण

एक लाख का इनामी था फैसल

मारे गए बदमाश की पहचान फैसल निवासी खालापार मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है. वह मूल रूप से मेरठ के लिसाड़ी गेट का रहने वाला था और फिलहाल खालापार में रह रहा था. पुलिस ने उसपर एक लाख रुपये का इनाम रखा था.

फैसल पश्चिमी यूपी के कुख्यात बदमाश रहे संजीव जीवा और पूर्वांचल के माफिया मुख्तार अंसारी का शॉर्प शूटर था. उसपर हत्या, लूट, रंगदारी समेत करीब 24 मुकदमे दर्ज थे. वह शामिली के मंगलौरा में हत्या और महिलाओं से कुंडल लूट में भी वांछित चल रहा था. पुलिस ने बदमाश के पास से दो बाइक, दो पिस्टल 32 बोर व जिंदा कारतूस बरामद किया है.


रजनीश के इनपुट पर आधारित

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर धू-धू कर जली स्लीपर बस

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…

2 minutes ago

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

25 minutes ago

क्या था ‘द हिंदू’ का 22 साल पूराना केस, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने किया बंद?

सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…

28 minutes ago

सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन तेज, सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान

जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा तलाशी…

44 minutes ago

होर्मुज स्ट्रेट में जहाज पर अटैक, 17 भारतीय थे सवार, 11 घायल, MEA ने की कड़ी निंदा

भारत के विदेश मंत्रालय ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे एक कमर्शियल जहाज पर हमले…

54 minutes ago

पीएम मोदी के विजन को साकार करते सिंधिया के प्रयास, ग्वालियर में नई औद्योगिक क्रांति की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को साकार करते हुए केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास…

55 minutes ago