खेल

World Cup Women Cricket: भारत ने सेमीफाइनल में बनाई जगह, कप्तान हरमनप्रीत बोलीं- स्मृति और प्रतीका को जीत का श्रेय

World Cup Women Cricket: आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप में भारत ने न्यूज़ीलैंड को डीएलएस विधि से 53 रनों से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली. कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इस जीत का श्रेय अपनी ओपनिंग जोड़ी स्मृति मंधाना और प्रतीका रावल को दिया, जिन्होंने शानदार पारियों से टीम को मजबूत शुरुआत दी.

स्मृति मंधाना ने 95 गेंदों में आक्रामक 109 रन बनाए, जबकि प्रतीका रावल ने 134 गेंदों में 122 रन की पारी खेली. इन दोनों ने मिलकर 212 रनों की साझेदारी निभाई और भारत ने 49 ओवर में 340/3 का विशाल स्कोर खड़ा किया. बारिश के कारण लक्ष्य संशोधित होकर न्यूज़ीलैंड को 44 ओवर में 325 रन का पीछा करना पड़ा, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए उन्हें 271/8 पर रोक दिया.

हरमनप्रीत ने कहा- “आसान नहीं था”

मैच के बाद डीवाई पाटिल स्टेडियम में हरमनप्रीत ने कहा, “आज आसान नहीं था. पूरी टीम ने जिस तरह से खेला, उस पर मुझे गर्व है. हमें पता था कि यह मैच कितना अहम है. हम सब बहुत जोश में थे और खेल के बाद बेहद खुश हैं.”

कप्तान ने आगे कहा, “हम कई बार अच्छी शुरुआत लेते रहे, लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल पाए. आज स्मृति और प्रतीका ने जिम्मेदारी ली और शानदार खेल दिखाया. इसी वजह से हमें अच्छा स्कोर मिला.”

टीम ने मैच के दौरान रणनीति बदलते हुए जेमिमा रॉड्रिग्स को नंबर-3 पर भेजा, और उन्होंने 55 गेंदों में 76 रन बनाकर टीम को और भी मजबूती दी. हरमनप्रीत ने कहा, “जब स्मृति और प्रतीका ने 200 रन की साझेदारी पूरी की, तब हमने जेमी को नंबर-3 पर भेजा. उन्होंने जिस अंदाज में खेला, पूरे क्रिकेट प्रेमियों की उम्मीदों पर खरा उतरे.”

ये भी पढ़ें- India VS Australia ODI: शॉर्ट और कोनोली का अर्धशतक, ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 2 विकेट से हराया 

घरेलू दबाव को आनंद में बदला

हरमनप्रीत ने माना कि घर पर खेलना आसान नहीं होता क्योंकि उम्मीदें बहुत ज्यादा होती हैं, लेकिन टीम ने इसे दबाव के रूप में नहीं लिया. उन्होंने कहा, “यह हमारा घर है और दर्शक हमेशा हमारे साथ हैं. इसे दबाव के रूप में लेने के बजाय हमें इसका आनंद लेना चाहिए.”

कप्तान ने अंतिम लीग मैच, बांग्लादेश के खिलाफ, को अगले कदम के तौर पर देखा. उन्होंने कहा, “हमारी बल्लेबाजी ठीक चल रही है, लेकिन गेंदबाजी में हमें और मजबूत होना होगा. पूरी टीम मिलकर इसे सुधार सकती है और सेमीफाइनल में बेहतर प्रदर्शन दिखा सकती है.”

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

कतर की मेज पर फिसली डील! किन शर्तों पर आकर उलझा ईरान-अमेरिका समझौता?

Iran US Talks: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम कराने के लिए कतर की…

18 minutes ago

‘ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा…!’ राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मोदी खुद करवाएंगे इस्तीफा…

कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे और SIR…

26 minutes ago

कश्मीर में आधी रात इंडियन आर्मी का बड़ा ऑपरेशन: लश्कर का खूंखार आतंकी मूसा को एनकाउंटर में किया ढेर

जम्मू-कश्मीर के बडगाम स्थित यूसमर्ग इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के पाकिस्तानी आतंकी…

59 minutes ago

Aaj Ka Rashifal: आज सर्वार्थ सिद्धि योग का असर, मेष से मीन तक जानें किस राशि की बदलेगी किस्मत?

Aaj Ka Rashifal: 30 सितंबर 2026 को कृत्तिका नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग बन…

2 hours ago

चतुर्थी और पंचमी श्राद्ध आज ही! जानें तर्पण का सही समय और राहुकाल समेत आज का पूरा पंचांग

Aaj Ka Panchang: 30 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष की चतुर्थी तिथि दोपहर 2:55 बजे…

2 hours ago

आज का मेष राशिफल: काम में मिल सकता है नया अवसर, रिश्तों में बढ़ेगी नजदीकी

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन नए अवसर और…

2 hours ago