उत्तर प्रदेश

YEIDA : यमुना एक्सप्रेसवे के पास बनेगा ‘न्यू हाथरस सिटी’: यूपी में विकसित होगा नया स्मार्ट इंडस्ट्रियल हब

YEIDA : हाथरस, यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) अब उत्तर प्रदेश के विकास मानचित्र में एक और नया शहर जोड़ने जा रहा है. इस बार योजना है, “न्यू हाथरस सिटी” की, जो यमुना एक्सप्रेसवे के दोनों ओर बसे करीब 358 गांवों के क्षेत्र में विकसित की जाएगी.

यह शहर YEIDA के मास्टर प्लान-2031 फेज-2 का हिस्सा है, जिसे उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में मंजूरी दी है. योजना के अनुसार, यह इलाका आने वाले वर्षों में एक आधुनिक औद्योगिक, आवासीय और वाणिज्यिक केंद्र के रूप में उभरेगा.

कहाँ बनेगा नया शहर (YEIDA)

“न्यू हाथरस सिटी” का विकास यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे किया जाएगा, जो ग्रेटर नोएडा से आगरा तक फैला है. इस क्षेत्र में कनेक्टिविटी बेहद मजबूत है, एक्सप्रेसवे के अलावा डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (DFC) और प्रस्तावित बुलेट ट्रेन रूट भी पास से गुजरते हैं.
सरकारी सूत्रों के अनुसार, शहर की सीमाएं हाथरस, मथुरा और अलीगढ़ जिलों के कुछ हिस्सों तक फैली होंगी, जिससे यह क्षेत्र एक रीजनल ग्रोथ हब का रूप लेगा.

क्या-क्या बनेगा (YEIDA)

YEIDA के मुताबिक, इस नए शहर में केवल आवासीय कॉलोनियां नहीं, बल्कि एक स्मार्ट सिटी की सभी आधुनिक सुविधाएं शामिल होंगी-
हाईटेक रोड नेटवर्क और पब्लिक ट्रांसपोर्ट, औद्योगिक सेक्टर (विशेष रूप से MSME और मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स), शैक्षणिक संस्थान और आईटी पार्क, हरित क्षेत्र, पार्क, और सामाजिक अवसंरचना, जल, बिजली और ड्रेनेज की स्मार्ट व्यवस्था.

औद्योगिक विकास पर फोकस

“न्यू हाथरस सिटी” को केवल आवासीय प्रोजेक्ट नहीं बल्कि इंडस्ट्रियल-सिटी मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा. यहाँ पर खाद्य-प्रसंस्करण, टेक्सटाइल, हैंडीक्राफ्ट, इलेक्ट्रॉनिक्स और ऑटो कंपोनेंट्स जैसे उद्योगों को प्राथमिकता दी जाएगी.
इससे हजारों युवाओं के लिए रोज़गार के अवसर पैदा होंगे और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी.

अभी सिर्फ प्रक्रिया की हुई है शुरुआत

YEIDA ने इस परियोजना के लिए एक परामर्श एजेंसी (Consultant) नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जो भूमि सर्वेक्षण, डिजाइन और विस्तृत मास्टर प्लान तैयार करेगी.
एक बार प्लान तैयार हो जाने के बाद जमीन अधिग्रहण और बुनियादी ढांचे के कार्य शुरू होंगे. अधिकारियों के अनुसार, यह परियोजना आने वाले 5 से 10 वर्षों में चरणबद्ध तरीके से पूरी की जाएगी.

निवेश का होगा एक बड़ा केंद्र (YEIDA)

न्यू हाथरस सिटी की घोषणा के बाद स्थानीय लोगों में उत्साह देखा जा रहा है. किसान संगठनों का कहना है कि अगर मुआवजा पारदर्शी और उचित रहा, तो यह योजना पूरे क्षेत्र की आर्थिक तस्वीर बदल सकती है.
रियल एस्टेट विशेषज्ञों का भी मानना है कि यह प्रोजेक्ट आने वाले वर्षों में निवेश का बड़ा केंद्र बन सकता है.

औद्योगिक शक्ति का एक बड़ा प्रोजेक्ट

“न्यू हाथरस सिटी” उत्तर प्रदेश के उन बड़े शहरी विकास प्रोजेक्ट्स में से एक है जो राज्य को औद्योगिक शक्ति-केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.
अगर सब कुछ योजना के अनुसार चला, तो आने वाले कुछ सालों में यमुना एक्सप्रेसवे के पास एक नया, आधुनिक और स्मार्ट शहर खड़ा होगा, जिसका नाम होगा “न्यू हाथरस”.

भारत एक्सप्रेस 

सुशील कुमार तिवारी

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

5 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

6 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

6 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

7 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

7 hours ago