देश

ITBP Raising Day: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस का 64वां स्थापना दिवस, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दीं शुभकामनाएं

ITBP 64th Raising Day: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के उसके 64वें स्थापना दिवस पर बधाई और शुभकामनाएं दी.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “ITBP कर्मियों को उनके स्थापना दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं. कठिन और दुर्गम परिस्थितियों में राष्ट्र की गरिमा की रक्षा करते हुए ITBP के हिमवीरों ने अपने साहस और राष्ट्र के प्रति समर्पण के गौरवशाली उदाहरण स्थापित किए हैं. देश के लिए प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों को सलाम.”

उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी शुभकामनाएं दीं

वहीं, जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी ITBP के जवानों और उनके परिवारों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “ITBP के स्थापना दिवस पर सभी जवानों और उनके परिवारों को शुभकामनाएं. हमारी सीमाओं की रक्षा और राष्ट्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने में आपका अटूट साहस, समर्पण और निस्वार्थ सेवा वास्तव में सराहनीय है. कर्तव्य पथ पर सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि.”

24 अक्टूबर 1962 को हुई थी ITBP की स्थापना

बता दें कि भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) की स्थापना 24 अक्टूबर 1962 को भारत-चीन युद्ध के बाद की गई थी. यह बल भारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) की सुरक्षा करता है.

1962 के युद्ध के पहले सप्ताह में चार बटालियनों के साथ इस बल का गठन किया गया था, जिनका उद्देश्य खुफिया जानकारी एकत्र करना, पारंपरिक और गुरिल्ला युद्ध लड़ना और चीनी सीमा पर भारतीय संचार प्रणालियों को बेहतर बनाना था. इसका गठन सीआरपीएफ अधिनियम के तहत किया गया था. इसने भारत और पाकिस्तान के बीच 1965 और 1971 के युद्धों में हिस्सा लिया था.

1978 में किया गया ITBP का पुनर्गठन

1978 में ITBP का पुनर्गठन किया गया, जिसमें 9 सर्विस बटालियनों, चार स्पेशलिस्ट बटालियनों और दो ट्रेनिंग सेंटर शामिल किए गए.

ITBP के स्थापना अधिकारी भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल नसीब सिंह थे, जो भारतीय सेना की 9 गोरखा रेजिमेंट की चौथी बटालियन के स्थापना अधिकारी भी थे.

ITBP ने 1982 के एशियाई खेलों के साथ-साथ गुटनिरपेक्ष आंदोलन के 7वें शिखर सम्मेलन और 1983 के राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन के दौरान भी सुरक्षा सेवाएं दीं.

लालू की RJD के जंगलराज ने पीढ़ियों को बर्बाद किया, NDA सरकार के साथ जारी रहेगा बिहार का विकास: PM मोदी

Also Follow Bharat Express on Youtube

आईएएनएस

Recent Posts

‘शारीरिक संबंध बनाने से क्यों रहें दूर?’ अजीबोगरीब दलील देकर बुरे फंसे मुफ्ती तारिक मसूद, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; देखें VIDEO

Pakistan News: पाकिस्तानी स्कॉलर मुफ्ती तारिक मसूद के महिलाओं पर दिए आपत्तिजनक बयान पर बवाल.…

9 minutes ago

‘हनुमान अंश’ के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की अनुप्रिया नागर की तारीफ

फिल्म निर्माता अनुप्रिया नागर ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की है.…

14 minutes ago

‘आपका 30 सालों तक…’, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी को घेरा

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को नई दिल्ली के द्वारका में…

15 minutes ago

पोलैंड-भारत ने डिफेंस, स्पेस और न्यूक्लियर एनर्जी संबंध प्रगाढ़ करने पर सहमति जताई- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री मोदी और पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क ने गुरुवार को हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय…

22 minutes ago

कैसे ईस्ट इंडिया कंपनी ने व्यापार के बहाने भारत पर जमाया कब्जा? जानिए गवर्नरों की पूरी कहानी

अमर फारूकी की किताब Governors of Empire बताती है कि कैसे ईस्ट इंडिया कंपनी व्यापार…

43 minutes ago