उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा की, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को धर्म स्थलों से लाउडस्पीकर के आवाज पर स्थाई नियंत्रण की कार्यवाही सुनिश्चित कराने तथा डीजे आदि के भी तेज ध्वनि को सख्ती के साथ रोकने के निर्देश दिए. उन्होंने सुरक्षा के दृष्टिगत शहर के प्रमुख स्थलों के साथ ही बैंक-वित्तीय संस्थाओं, दुकानों, प्रतिष्ठानों में अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के लिए प्रेरित करने का और गौ तस्करों पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया.

इसकी जवाबदेही तय करने पर भी मुख्यमंत्री का जोर रहा. उन्होंने कहा कि प्रदेश में गौ तस्करी पर पूर्णतया प्रतिबंध है. इसमें जो भी संलिप्त पाया जाय, वह तस्कर हो, वाहन स्वामी या फिर पुलिस प्रशासन का ही व्यक्ति, उस पर कठोर कार्रवाई की जाय.

मुख्यमंत्री ने एडीजी जोन पीयूष मोर्डिया को गौ-तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जनपदवार समीक्षा करते हुए जिम्मेदारी तय करने को निर्देशित किया. उन्होंने राजस्व से संबंधित वादों के समयबद्ध निस्तारण पर जोर देते हुए कहा कि लंबे समय से एक ही पटल पर जमे एवं शिथिलता बरतने वाले कर्मियों को हटाया जाए. सीएम हेल्प लाइन और आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का मेरिट के आधार पर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए.

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद में गतिमान परियोजनाओं का गुणवत्ता के साथ समय सीमा के अंदर पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित कराया जाए. इसमें शिथिल कार्य करने वाली संस्थाओं की जवाबदेही तय की जाएगी. उन्होंने प्रत्येक निर्माणाधीन परियोजनाओं की मॉनिटरिंग के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने के साथ ही प्रत्येक सप्ताह जांच कराकर रिपोर्ट प्राप्त करने का निर्देश दिया. समीक्षा के दौरान कतिपय परियोजनाओं की प्रगति धीमी पाए जाने पर कार्य में अपेक्षित गति लाए जाने हेतु निर्देशित किया.

गर्मी में न हो पेयजल की समस्या

मुख्यमंत्री ने कहा कि गर्मी के दृष्टिगत कही भी पेयजल की समस्या न आने पाए. मुख्यमंत्री ने महाकुंभ के आयोजन के दौरान जनपद में जिला प्रशासन द्वारा बेहतर व्यवस्था एवं सराहनीय कार्य किए जाने पर प्रशंसा की. उन्होंने फ्लाईओवर के पिलरों पर अच्छी पेंटिंग के साथ ही अच्छे विज्ञापन डिस्प्ले कराए जाने पर भी जोर दिया.

ठेला, पटरी व्यवसायियों के लिए शहर में पर्याप्त वेंडिंग जोन बनाए जाने के साथ ही नगर निगम एवं विकास प्राधिकरण को समुचित स्थलों का चयन कर वहां वाहन पार्किंग बनाए जाने की कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया.

गेहूं क्रय केंद्रों पर किसानों के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश

मुख्यमंत्री ने सभी गेहूं क्रय केंद्रों पर किसानों के लिए सस्ते भोजन, निःशुल्क पेयजल, बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराए जाने का भी उन्होंने निर्देश दिए. जिलाधिकारी द्वारा गेहूँ खरीद के संबंध में बताया गया कि आगामी 17 मार्च से जनपद के कुल 36 केंद्रों पर सरकारी रेट 2425 रुपये में गेहूं खरीदारी शुरू होगी.

जनपद में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए हुए एमओयू के सापेक्ष अब तक निवेश की जानकारी लेते हुए इसमें प्रभावी ढंग से कार्यवाही का निर्देश दिया. उन्होंने जनपद में कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास एवं सस्ती कैंटीन की व्यवस्था करने का निर्देश दिया.

होलिकोत्सव पर विशेष सुरक्षा बरतने का निर्देश

मुख्यमंत्री ने होलिका दहन वाले स्थलों, होलिकोत्सव, शोभा यात्रा की सुरक्षा के प्रति विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश अधिकारियों को दिए. उन्होंने शहर में बेहतर ट्रैफिक मैनजमेंट, क्राउड मैनेजमेंट के साथ ही आमजन, श्रद्धालुओं, दर्शनार्थियों के साथ पुलिस प्रशासन के कार्मिकों द्वारा अच्छा व्यवहार किए जाने पर विशेष जोर दिया.

मुख्यमंत्री ने अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु थानावार टॉपटेन अपराधियों की सूची तैयार कर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने नियमित पुलिस पेट्रोलिंग, फुट पेट्रोलिंग कराए जाने पर जोर दिया. पुलिस बूथों एवं पिंक बूथों में प्रत्येक समय पुलिस के जवान मौजूद रहे. उन्होंने जिले में साइबर क्राइम पर सतर्क दृष्टि रखने के साथ ही उस पर पूर्ण नियंत्रण करने का निर्देश दिया.

पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने कानून व्यवस्था, होलिका दहन तथा होली के अवसर प़र निकलने वाले जुलूस की तैयारी, लाउडस्पीकर अभियान, विगत दिनों महाकुंभ के पलट प्रवाह का सफल आयोजन समेत तीन नये कानूनों के क्रियान्वयन की जानकारी दी.

-भारत एक्सप्रेस

Vikas Shukla

Recent Posts

Gold-Silver Price Today: नवंबर की शुरुआत! जानिए दिल्ली-मुंबई से लेकर चेन्नई तक क्या है सोना-चांदी का नया भाव

Gold-Silver Price Today: दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में आज के सोना-चांदी के ताजा रेट…

1 minute ago

डिजिटल दौर में क्यों उड़ रही है युवाओं की नींद? जोसेफ जाखर ने अपनी किताब ‘Designing Sleep’ में खोले राज

Designing Sleep Book Launch: अच्छी सेहत के लिए अच्छा खानपान और नियमित व्यायाम जितना जरूरी…

25 minutes ago

अहोई अष्टमी पर पढ़ें साहूकारनी और स्याहू माता की यह चमत्कारिक पौराणिक कथा, संतान पर कभी नहीं आएगा कोई संकट

अहोई अष्टमी का व्रत संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी जीवन की कामना…

38 minutes ago

हार की हैट्रिक के बाद धमाकेदार पलटवार…! HK6 में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को हराकर चखा जीत का स्वाद

हॉन्गकॉन्ग इंटरनेशनल सिक्सेस 2026 के 11वें स्थान के प्लेऑफ मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को…

1 hour ago

अर्नब चक्रवात के बाद एक और भीषण तूफान…! 20 राज्यों में मचेगा उत्पात, मूसलाधार बारिश का खौफनाक अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के चक्रवाती तूफान में बदलने की…

2 hours ago