उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आयोजित काशी-तमिल संगमम कार्यक्रम के दौराना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है. इस कार्यक्रम में सीएम के सुरक्षा घेरा को तोड़कर एक युवक मंच के बिल्कुल पास तक पहुंच गया. जिसेक बाद सुरक्षा कर्मियों ने युवक को तुरंत वहां से हटा दिया.
पुलिस ने जब अज्ञात युवक से पूछताछ की तो पता चला कि वह वाराणसी के चौबेपुर क्षेत्र के बजरिया इलाके का रहने वाला है. उसका जोगिंदर गुप्ता उर्फ बाला है. पुलिस की प्राथमिक जांच में यह सामने आया कि वह पूरी तरह नशे की हालत में था. जोगिंदर रोजगार के लिए वाराणसी के सिटी स्टेशन पर पानी बेचने का काम करता है. घटना के समय वह अपनी बात सीधे मुख्यमंत्री से कहना चाहता था.
पुलिस पूछताछ में जोगिंदर ने बताया कि वह चौबेपुर के कादीपुर रेलवे स्टेशन के पास शराब पीकर रेलवे ट्रैक पर होने वाली मौतों की घटनाओं से परेशान था. उसका कहना था कि वह यह बात सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचाकर इलाके में शराब बंदी करवाना चाहता था.
मुख्यमंत्री की सुरक्षा घेरे को तोड़ने के कारण राज्य की कई एजेंसियां युवक से पूछताछ कर रही हैं. घटना के बाद पुलिस ने जोगिंदर को आदमपुर थाना क्षेत्र ले गई. IB, ATS और LIU समेत कई एजेंसियां उससे लगातार पूछताछ कर रही हैं. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक अकेले आया था या उसके साथ कोई और भी था. हालांकि अभी तक के जांच में सिर्फ शराब और अपनी समस्या मुख्यमंत्री तक पहुंचाने की मंशा सामने आई है.
काशी-तमिल संगमम का आयोजन वाराणसी के नमो घाट पर किया गया है. इस कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ के अलावा तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद थे. इस बार इस कार्यक्रम का विषय ‘तमिल करकलाम’ यानी ‘तमिल सीखें’ रखा गया है. इस आयोजन में तमिलनाडु से 1400 से अधिक प्रतिनिधि काशी पहुंचेंगे.
ये भी पढ़ें: “सेना सरकार के दबाव में…”, कांग्रेस सांसद के बयान से सियासत गरमाई, BJP ने कहा-कांग्रेस की मानसिकता सेना-विरोधी
-भारत एक्सप्रेस
Karkardooma Court: दिल्ली पुलिस ने कड़कड़डूमा कोर्ट में अर्जी दाखिल कर शरजील इमाम की अंतरिम…
POCSO Case: राउज एवेन्यू कोर्ट से आप नेता सौरभ भारद्वाज को बड़ी राहत मिली है.कोर्ट…
Tushar Gandhi Arrest: चुनाव आयोग के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले महात्मा गांधी के परपोते…
Nitin Nabin: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आरोप लगाए हैं…
Haryana Viral Video: कहते हैं कि पुलिस को देखकर अच्छे-अच्छों की हालत खराब हो जाती…
मैनपुरी के बेवर में 32 वर्षीय युवक मोहम्मद आजम उर्फ शहंशाह की गोली लगने से…