कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी (Renuka Chowdhury) के बयान से पूरे देश में विवाद तेज हो गया है. सांसद ने मंगलवार (2 दिसंबर) को शीतकाली सत्र के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि देश की सेना सरकार के दबाव में काम कर रही है. जिसके बाद से सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है. इस बयान का जवाब देते हुए बीजेपी (BJP) प्रवक्ता सीआर केसवर ने इस पर आपत्ति जाताते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की मानसिकता सेना विरोधी है.
सांसद के बयान से विवाद बढ़ा
कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी ने मंगलावर (2 दिसंबर) को संसद के बाहर मीडिया से बात करते हुए सेना पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि सबसे भयानक परिस्थिति यह है कि फौज के लोग बाहर आकर मीडिया में बयान दे रहे हैं. उनके ऊपर जुल्म किया जा रहा है. फौज के लोगों को सरकार के समर्थन में ऐसे बयान देने पड़ रहे हैं. यह बहुत खतरनाक है.
भाजपा ने क्या कहा
बीजेपी (BJP) प्रवक्ता सीआर केसवन ने सांसद रेणु चौधरी के बायान को सेना विरोधी बताया. उन्होंने कांग्रेस के नेता राहुल गांधी पर भी हमाल बोला. केसवन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी की मानसिकता सेना विरोधी है. ये लोग हमारे सैन्य बलों पर लगातर आरोप लगाते रहे हैं. केसवन ने आगे कहा कि पूर्व में भी इन लोगों ने सेना प्रमुख पर सड़क का गुंडा कहकर विवादित टिप्पणी की है.
कुत्ते को लेकर भी हुई थीं चर्चा
इससे पहले कांग्रेस सांसद रेणु चौधरी ने शीतकालीन सत्र के पहले दिन एक कुत्ता लेकर ससद भवन पहुंचकर सबको चौंका दिया था. सत्ता पक्ष के नेताओं ने उनके इस कदम का कड़ा विरोध किया. मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, “क्या सरकार को जानवर पसंद नहीं है. मैं कुत्ता लाई हूं तो इसमें क्या हर्ज है. वैसे भी यह बहुत छोटा है.” इसके बाद जब उन्होंने कहा कि “कुत्ता तो काटता नहीं, काटने और डसने वाले जानवर संसद में हैं”, तो विवाद और बढ़ गया.
ये भी पढ़ें: सरकार SIR पर बहस को तैयार, वंदे मातरम पर भी होगी विशेष चर्चा, रिजिजू ने कहा: विपक्ष डेडलाइन न थोपे
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




