Bharat Express DD Free Dish

यूपी के CM योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में चूक… शराबी ने तोड़ा सुरक्षा घेरा, कार्यक्रम के दौरान हुआ बड़ा हादसा!

वाराणसी में आयोजित काशी-तमिल संगमम कार्यक्रम के दौरान यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई. एक नशे में युवक सुरक्षा घेरा तोड़कर मंच के पास पहुंच गया, जिसके बाद उसे तुरंत हिरासत में ले लिया गया.

Major-Security-Breach-in-Varanasi-Drunk-Man-Reaches-Close-to-CM-Yogi-Adityanath

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आयोजित काशी-तमिल संगमम कार्यक्रम के दौराना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है. इस कार्यक्रम में सीएम के सुरक्षा घेरा को तोड़कर एक युवक मंच के बिल्कुल पास तक पहुंच गया. जिसेक बाद सुरक्षा कर्मियों ने युवक को तुरंत वहां से हटा दिया.

युवक ने शराब पी रखी थी

पुलिस ने जब अज्ञात युवक से पूछताछ की तो पता चला कि वह वाराणसी के चौबेपुर क्षेत्र के बजरिया इलाके का रहने वाला है. उसका जोगिंदर गुप्ता उर्फ बाला है. पुलिस की प्राथमिक जांच में यह सामने आया कि वह पूरी तरह नशे की हालत में था. जोगिंदर रोजगार के लिए वाराणसी के सिटी स्टेशन पर पानी बेचने का काम करता है. घटना के समय वह अपनी बात सीधे मुख्यमंत्री से कहना चाहता था.

पुलिस पूछताछ में जोगिंदर ने बताया कि वह चौबेपुर के कादीपुर रेलवे स्टेशन के पास शराब पीकर रेलवे ट्रैक पर होने वाली मौतों की घटनाओं से परेशान था. उसका कहना था कि वह यह बात सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचाकर इलाके में शराब बंदी करवाना चाहता था.

कई एजेंसियां कर रही पूछताछ

मुख्यमंत्री की सुरक्षा घेरे को तोड़ने के कारण राज्य की कई एजेंसियां युवक से पूछताछ कर रही हैं. घटना के बाद पुलिस ने जोगिंदर को आदमपुर थाना क्षेत्र ले गई. IB, ATS और LIU समेत कई एजेंसियां उससे लगातार पूछताछ कर रही हैं. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक अकेले आया था या उसके साथ कोई और भी था. हालांकि अभी तक के जांच में सिर्फ शराब और अपनी समस्या मुख्यमंत्री तक पहुंचाने की मंशा सामने आई है.

कार्यक्रम में CM के साथ केंद्रीय मंत्री भी मौजूद

काशी-तमिल संगमम का आयोजन वाराणसी के नमो घाट पर किया गया है. इस कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ के अलावा तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद थे. इस बार इस कार्यक्रम का विषय ‘तमिल करकलाम’ यानी ‘तमिल सीखें’ रखा गया है. इस आयोजन में तमिलनाडु से 1400 से अधिक प्रतिनिधि काशी पहुंचेंगे.


ये भी पढ़ें: “सेना सरकार के दबाव में…”, कांग्रेस सांसद के बयान से सियासत गरमाई, BJP ने कहा-कांग्रेस की मानसिकता सेना-विरोधी


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read