गाजियाबाद में ऑनलाइन गेम में डूबे 9 लाख तो युवक ने मकान मालिक के घर डाल दिया डाका
Ghaziabad Crime News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से चोरी की ऐसी वारदात सामने आई है, जिसे जानने के बाद आप चौंक जाएंगे. यहां के कविनगर थाना पुलिस ने एक ऐसे चोर को गिरफ्तार किया है, जिसने अपने पड़ोस में ही ‘डाका’ डाल दिया था. पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने इसे बताया कि ऑनलाइन गेम में उसपर लाखों रुपये का कर्ज हो गया था, इस मजबूरी में उसने चोरी जैसी वारदात को अंजाम दिया.
दरअसल 27 जुलाई 2026 को गोविंदपुरम के J-57 निवासी लल्लू सिंह मौर्य के घर में चोरी हो गई. उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी. जिसमें उन्होंने बताया कि एक अज्ञात चोर ताला तोड़कर उनके घर में घुस गया और आलमारी में रखे सोने-चांदी के गहने और नकदी चोरी कर फरार हो गया. पुलिस ने इस शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी.
चोरी की शिकायत पर पुलिस ने अपने खुफिया तंत्र को सक्रिय किया और आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाले. पुलिस ने मुखबिर तंत्र को भी इस चोरी को लेकर सक्रिय कर दिया.
तभी पुलिस को जानकारी मिली कि चोरी का आरोपी गोविंदपुरम बस अड्डे के पास है. जानकारी मिलते ही पुलिस ने आज 22 अगस्त 2026 को आरोपी विशाल (29 साल) पुत्र हेमराज सिंह, निवासी j-57 गोविंदपुरम को गिरफ्तार कर लिया. वह मूल रूप से बिजनौर जिले के आबिदनगर उर्फ धुंधली थाना स्योहारा का रहने वाला है.
पुलिस को आरोपी के पास से करीब 85 ग्राम सोना, 1100 ग्राम चांदी के गहने और 65 हजार रुपये की नकदी बरामद हुई. पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने चोरी का जो कारण बताया उसे सुनकर आप चौंक जाएंगे.
उसने पुलिस को बताया वह ऑनलाइन एविएटर गेम खेलने का आदी था. इस गेम में करीब 9 लाख रुपये कर्ज हो गया था. कर्ज बहुत ज्यादा होने की वजह से वो पहले आत्महत्या करना चाहा, लेकिन उसके लिए हिम्मत नहीं जुटा पाया. इसके बाद उसने चोरी करने का प्लान बनाया.
ये भी पढ़ें- कतर्नियाघाट के जंगल में दिखा कुछ ऐसा, तस्वीर सामने आते ही वन्यजीव प्रेमियों में बढ़ी उत्सुकता
आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि उसे पता चला कि उसका मकान मालिक कुछ दिनों के लिए घर से बाहर जाने वाले हैं. इसका फायदा उठाते हुए 24 जुलाई की रात को उसने घर का ताला तोड़कर घर में घुस गया और अलमारी का लॉकर काटकर जेवर और नकदी उड़ा दी. आरोपी इस चोरी का सामान बेचने के लिए निकला था. तभी पुलिस को उसकी जानकारी मिल गई और वो गिरफ्तार कर लिया गया.
-भारत एक्सप्रेस
बॉलीवुड फिल्म 'दृश्यम 3' से प्रेरित होकर सूरत से करीब 2,000 किलोमीटर दूर बिहार के…
कन्नड़ एक्ट्रेस रचिता राम के जन्मदिन पर सेल्फी लेते वक्त एक फैन ने जबरदस्ती उनके…
राजधानी दिल्ली में महाकवि गोपाल दास नीरज की स्मृति में 'कारवां गीतों का… नीरज' कार्यक्रम…
इंदौर में स्टेट प्रेस क्लब द्वारा आयोजित 18वें तीन दिवसीय भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का रविवार…
नोएडा की सुपरनोवा बिल्डिंग में सॉफ्टवेयर इंजीनियर संभव जैन के सुसाइड के बाद स्टैंड-अप कॉमेडियन…
Arrested Tree In Pakistan: पाकिस्तान में 100 सालों से एक बरगद का पेड़ गिरफ्तार है.…