Bharat Express DD Free Dish

BJP की नई टीम की पहली बैठक में बड़ा फैसला, PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पर एक महीने तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’

PM Modi Birthday Campaign: बीजेपी ने पीएम मोदी के जन्मदिन से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की घोषणा की है.

The 'Seva Sankalp Abhiyan' will run for a month, starting from PM Modi's birthday.

BJP की नई टीम की पहली बैठक में बड़ा फैसला

PM Modi Birthday Campaign: भारतीय जनता पार्टी की नई राष्ट्रीय टीम बनने के बाद शनिवार को पहली बैठक हुई. इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से शुरू होने वाले सेवा कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई. हर साल पार्टी इस मौके पर ‘सेवा पखवाड़ा’ करती है, लेकिन इस बार इसे और बड़ा रूप देने का फैसला लिया गया है.

सेवा संकल्प अभियान का ऐलान

बीजेपी ने इस बार ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करने का निर्णय लिया है. प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन और उनके प्रधानमंत्री कार्यकाल के 25 साल पूरे होने के मद्देनज़र यह अभियान करीब एक महीने तक चलेगा. पार्टी का कहना है कि इस पहल का मकसद सेवा भाव को जनभागीदारी से जोड़ना है.

आंगनवाड़ी केंद्रों तक पहुंचेगी पहल

अभियान के तहत देशभर की 14 लाख से ज्यादा आंगनवाड़ी केंद्रों तक पहुंचने की योजना बनाई गई है. वहां सेवा कार्य से जुड़े लोगों का सम्मान किया जाएगा. साथ ही लोगों से अपील की जाएगी कि वे सेवा कार्य करते हुए अपनी रील बनाकर सोशल मीडिया पर साझा करें ताकि दूसरों को भी समाजसेवा के लिए प्रेरणा मिले.

सेवा सेतु का हिस्सा

इस अभियान का एक अहम पहलू ‘सेवा सेतु’ होगा. इसके जरिए उन लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा जो अब तक किसी कारणवश लाभ से वंचित रह गए हैं. ब्लॉक स्तर पर 15 दिनों तक विशेष शिविर लगाए जाएंगे, जहां अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहेंगे ताकि लोगों की समस्याओं का तुरंत समाधान हो सके.

योजनाओं से छूटे लोगों को लाभ

उदाहरण के तौर पर यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम आयुष्मान भारत योजना में नहीं जुड़ा है या कोई किसान किसान सम्मान निधि से वंचित है तो वह इन शिविरों में आवेदन कर सकेगा. बीजेपी का लक्ष्य है कि सरकार की योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे और जो लोग छूट गए हैं, उन्हें दोबारा जोड़ा जाए.

युवाओं के लिए इनोवेशन चैलेंज

अभियान के दौरान युवाओं के लिए ‘नेशनल इनोवेशन चैलेंज’ भी आयोजित किया जाएगा. इसमें युवाओं को स्थानीय समस्याओं से अवगत कराया जाएगा और उनसे नए समाधान खोजने को कहा जाएगा. यह प्रतियोगिता ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर पर होगी. युवाओं को शोध, तकनीक और रचनात्मकता के जरिए समस्याओं का हल प्रस्तुत करने का मौका मिलेगा.

ये भी पढ़ें-बंगाल में बड़ा खेला! TMC के बागी सांसदों का ठिकाना बनी NCPI रातों-रात कैसे बन गई ‘बहुजन’?

एक महीने तक चलेगा अभियान

बीजेपी का कहना है कि इस बार सेवा कार्यक्रम केवल प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि करीब एक महीने तक चलेगा. इसमें सेवा कार्य, योजनाओं की पहुंच, जनभागीदारी और युवाओं की इनोवेशन क्षमता को जोड़ा जाएगा. साथ ही पार्टी ने GenZ को साधने के लिए भी विशेष टीम बनाई है जिसमें नितिन नवीन और स्मृति ईरानी जैसे बड़े नाम शामिल हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read