छात्रों के दो गुट आपस में भिड़े
Greater Noida College Viral Video: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है. यहां के नॉलेज पार्क इलाके में स्थित GNIOT कॉलेज के बाहर उस वक्त हड़कंप मच गया जब छात्रों के दो आमने-सामने आ गए और उनके बीच जमकर लात-घूंसे चले. बीच सड़क पर सरेआम हुई इस हिंसा और हुड़दंग ने आसपास के इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है. इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने स्थानीय पुलिस-प्रशासन की नींद उड़ा दी है.
वायरल हो रहे वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे कुछ छात्र एक-दूसरे की जान के दुश्मन बने हुए हैं. दोनों गुटों के बीच ऐसी भयंकर झड़प हुई कि वे बीच सड़क पर एक-दूजे पर ताबड़तोड़ डंडे बरसाते नजर आए. हंगामे के दौरान कुछ छात्र जमीन पर गिरे हुए थे जिन्हें बुरी तरह पीटा जा रहा था. पास ही खड़ी गाड़ियां और एक स्कूल बस इस हंगामे के बीच फंसी नजर आईं. सड़क पर हो रही इस मारपीट और चीख-पुकार की वजह से वहां भारी अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों के बीच डर का माहौल बन गया.
प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों की मानें तो छात्रों के बीच किसी बेहद छोटी सी बात पर मामूली कहासुनी हुई थी. बात इतनी बढ़ी कि देखते ही देखते बहस ने हिंसक रूप ले लिया और नौबत मारपीट तक पहुंच गई. घटना के वक्त सड़क पर लोगों की अच्छी खासी भीड़ जमा थी, लेकिन बेकाबू हो चुके छात्रों के आक्रामक तेवर देखकर किसी में भी बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं हुई.
यह पूरा मामला ग्रेटर नोएडा के थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र का है. सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद पुलिस तुरंत एक्शन मोड में आ गई है. नॉलेज पार्क पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी है और वीडियो के आधार पर हुड़दंग मचाने वाले छात्रों की पहचान की जा रही है.
ये भी पढ़ें- बीच हवा में शुरू हुई ‘WWE’: उड़ती फ्लाइट में दो पैसेंजर्स के बीच जमकर चले लात-घूसे, देखें VIDEO
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Etawah News: इटावा में छात्र के सिर पर तबला बजाने वाले सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल…
जानिए 26/11 के मुंबई हमलों के बाद देश सहम गया था. लोग इसे अपने-अपने तरीके…
Om Prakash Rajbhar: अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे को लेकर ओम प्रकाश राजभर ने तंज…
Bangladeshi News: बांग्लादेश के मोरू मियां का दावा है कि उनकी 21 पत्नियां हैं. भीख…
दिल्ली हाईकोर्ट ने APCR के राष्ट्रीय सचिव नदीम खान की याचिका पर तत्काल सुनवाई से…
कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक बदलाव करते हुए आराधना मिश्रा 'मोना' को प्रदेश अध्यक्ष…