ग्रेटर नोएडा में खुली गुंडागर्दी: GNIOT कॉलेज के छात्रों के दो गुट आपस में भिड़े, मारपीट का VIDEO वायरल
ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में GNIOT कॉलेज के बाहर छात्रों के बीच मामूली बात को लेकर हिंसक झड़प हो गई. सड़क पर सरेआम चले लाठी-डंडों और हंगामे का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.





