38th National Games 2025: 38वें राष्ट्रीय खेलों की शुरुआत हो चुकी है. उत्तराखंड के रायपुर स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन खेलों का उद्घाटन किया. इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राज्यपाल गुरमीत सिंह और अन्य कई प्रमुख अधिकारी व नेता भी उपस्थित रहे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “हमने खेलों के विकास को प्राथमिकता दी है. आज से 10 साल पहले खेलों के लिए जो बजट था, वह अब तीन गुना हो चुका है. हमारे खिलाड़ी मुझे प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि ‘परम मित्र’ कहकर बुलाते हैं.”
उन्होंने आगे कहा, “हाल ही में हमारी खो-खो टीम ने वर्ल्ड कप जीता है. चेस के क्षेत्र में गुकेश सबसे कम उम्र के वर्ल्ड चैंपियन बने हैं. भारत अब 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए पूरी तैयारी कर रहा है. देश की पहली खेल विश्वविद्यालय मणिपुर में बनाई जा रही है. हमारा लक्ष्य खेलों में पुराने गौरव को फिर से हासिल करना है.”
38वें राष्ट्रीय खेल 14 फरवरी तक चलेंगे. इसमें देशभर से 10 हजार से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं. विभिन्न राज्यों से आने वाले खिलाड़ियों की संख्या इस प्रकार है
अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से भी खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जिसमें सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के 437 खिलाड़ी भी शामिल हैं.
प्रधानमंत्री मोदी के स्टेडियम में पहुंचते ही दर्शकों ने “जय श्री राम” और “मोदी-मोदी” के नारे लगाए. इसके बाद शिव तांडव नृत्य के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई. इस दौरान लेजर लाइट शो के जरिए वनस्पति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया.
देखें वीडियो-
Adani Power: अडानी पावर और भूटान की सरकारी कंपनी ड्रुक ग्रीन पावर कॉरपोरेशन (DGPC) ने…
सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार की उस याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया,…
Election Commission Protest: दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्षी सांसदों ने संसद से निर्वाचन…
Rejinagar By-Election: पश्चिम बंगाल के रेजीनगर उपचुनाव के दौरान AJUP प्रमुख हुमायूं कबीर को पुलिस…
जंतर-मंतर पर चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी प्रदर्शन के…
Harmanpreet Kaur: हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़…