विशेष

अपनी ही बांह काटकर गंगा को कर दी भेंट! कौन थे वीर कुंवर सिंह जिनसे खौफ खाता था ब्रिटिश साम्राज्य?

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में 1857 का विद्रोह सिर्फ एक घटना नहीं, बल्कि एक ऐसा मोड़ था जिसने पूरे देश में आज़ादी की आग को और तेज कर दिया. इसी संघर्ष में बिहार की धरती ने एक ऐसे योद्धा को जन्म दिया, जिनकी उम्र भले ही ढल चुकी थी, लेकिन हौसला किसी नौजवान से कम नहीं था. हम बात कर रहे हैं बाबू वीर कुंवर सिंह की, जिन्हें उनकी वीरता और नेतृत्व के लिए आज भी पूरे सम्मान के साथ याद किया जाता है.

13 नवंबर 1777 को भोजपुर (तत्कालीन शाहाबाद) के जगदीशपुर में जन्मे वीर कुंवर सिंह एक संपन्न जमींदार परिवार से आते थे. बचपन से ही उनका झुकाव युद्धकला और साहसिक कार्यों की तरफ था. धीरे-धीरे उन्होंने न सिर्फ अपनी रियासत को संभाला, बल्कि उसे शांति और व्यवस्था का केंद्र भी बनाया.

लेकिन उनकी असली पहचान तब बनी जब 1857 का विद्रोह पूरे देश में फैलने लगा. उस वक्त उनकी उम्र करीब 80 साल थी, फिर भी उनका जोश युवाओं को भी पीछे छोड़ रहा था.

विद्रोह में नेतृत्व और अंग्रेजों से टक्कर

जब मेरठ से शुरू हुआ विद्रोह बिहार तक पहुंचा, तो दानापुर के सैनिकों ने भी अंग्रेजों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. इसी मौके पर वीर कुंवर सिंह ने नेतृत्व संभाला और स्थानीय सैनिकों व लोगों को संगठित किया. 27 जुलाई 1857 को उन्होंने आरा पर कब्जा कर अंग्रेजों को बड़ा झटका दिया. हालांकि अंग्रेजों ने पलटवार किया, लेकिन बीबीगंज और बिहिया के जंगलों में हुई लड़ाइयों में उन्हें कड़ी चुनौती मिली. जगदीशपुर को उन्होंने लंबे समय तक अंग्रेजों से बचाए रखा.

इसके बाद उन्होंने गुरिल्ला युद्ध की रणनीति अपनाई और बनारस, गाजीपुर, आजमगढ़, बलिया जैसे इलाकों में लगातार अंग्रेजी सेना को परेशान किया. 22 मार्च 1858 को उन्होंने आजमगढ़ पर भी कब्जा कर लिया, जो उनकी एक और बड़ी जीत थी.

अंतिम संघर्ष और अमर कहानी

23 अप्रैल 1858 को जगदीशपुर के पास उन्होंने अंग्रेजों की सेना को फिर से हराया, लेकिन इसी लड़ाई में वे गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल होने के बावजूद उनका साहस कम नहीं हुआ और कहा जाता है कि उन्होंने अंग्रेजों का झंडा उतारकर अपनी जीत का संदेश दिया.

उनकी एक प्रसिद्ध कहानी यह भी है कि गंगा पार करते समय गोली लगने पर उन्होंने अपनी घायल बांह को स्वयं काटकर गंगा को समर्पित कर दिया था जो उनके मातृभूमि प्रेम की गहराई को दिखाता है.

इसके कुछ ही दिनों बाद, 26 अप्रैल 1858 को उनका निधन हो गया.

वीर कुंवर सिंह की गाथा सिर्फ इतिहास की किताबों तक सीमित नहीं है. आज भी बिहार और पूरे देश में उन्हें गर्व के साथ याद किया जाता है. उनके नाम पर विश्वविद्यालय, पुल और डाक टिकट जारी किए गए हैं. हर साल 23 अप्रैल को उन्हें श्रद्धांजलि दी जाती है.

ये भी पढ़ें- 16-17 अप्रैल 2026: जब संसद में महिला आरक्षण बिल फिर गिरा, और कांग्रेस-सपा-डीएमके-INDIA गठबंधन जिम्मेदार बने

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

विशाल तिवारी, संपादकीय सलाहकार

Recent Posts

सीएम नायब सैनी समेत हरियाणा बीजेपी के 48 विधायक पीएम मोदी से मिलेंगे, जानिए क्या है एजेंडा?

PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…

18 minutes ago

‘वैश्विक मंच पर गूंज रही भारत की संस्कृति!’ PM मोदी ने बताया गजेंद्र शेखावत के काम का सीक्रेट, तावड़े बोले- जय हो

Gajendra Singh Shekhawat: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के जन्मदिन पर भाजपा सांसद विनोद तावड़े…

35 minutes ago

गोल्ड लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! धनतेरस से ठीक पहले सोने के भाव होंगे धड़ाम, जानें आज के ताजा दाम

रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…

51 minutes ago

UP के 70 हजार शिक्षकों की बल्ले-बल्ले: 10 साल का इंतजार खत्म, दिवाली से पहले मिलेगा प्रमोशन का तोहफा

Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…

1 hour ago

“कमाल कर दिया पायलट जी…”, सलमान खान हुए भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद; सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…

2 hours ago

किसने किया कैप्टन स्मित पर हमला? नाम आया सामने… ओमान में था बैन, ऐसे बना दुबई में पायलट; जानें पूरा कच्चा-चिट्ठा

Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…

2 hours ago