विशेष

वियतनाम युद्ध के 51 साल; अमेरिकी सैनिकों की कुर्बानी और वो सबक, जिसने दुनिया का नजरिया बदल दिया

30 अप्रैल 1975 को साइगॉन (अब हो ची मिन्ह सिटी) पर उत्तर वियतनामी सेना के कब्जे के साथ वियतनाम युद्ध का अंत हो गया. इस युद्ध में अमेरिका ने बहुत भारी कीमत चुकाई— 58, 220 अमेरिकी सैनिक अपनी जान गंवा बैठे. यह आंकड़ा आज भी अमेरिकी इतिहास में एक गहरे दर्द और सबक के रूप में दर्ज है.

युद्ध की पृष्ठभूमि

वियतनाम युद्ध 1 नवंबर 1955 से 30 अप्रैल 1976 तक चला—कुल लगभग 20 वर्ष. यह मूल रूप से फ्रांसीसी उपनिवेशवाद के खिलाफ वियतनामी स्वतंत्रता का संघर्ष था, लेकिन शीत युद्ध के कारण यह अमेरिका और सोवियत संघ-चीन के बीच अप्रत्यक्ष टकराव बन गया.

दक्षिण वियतनाम को कम्युनिस्ट उत्तर वियतनाम (हो ची मिन्ह के नेतृत्व में) से बचाने के नाम पर अमेरिका ने धीरे-धीरे अपना सैन्य हस्तक्षेप बढ़ाया. साठ के दशक के मध्य तक अमेरिका के पांच लाख से ज्यादा सैनिक वियतनाम में तैनात हो चुके थे. अत्याधुनिक हथियारों, हेलीकॉप्टरों और भारी बमबारी के बावजूद जंगलों में छिपे वियत कांग और उत्तर वियतनामी सैनिकों की गोरिल्ला रणनीति के सामने अमेरिकी सेना को भारी नुकसान उठाना पड़ा.

भारी मानवीय क्षति

  • अमेरिका : 58, 220 सैनिक मारे गए, जिनमें से करीब 47, 400 चार सौ लड़ाई में शहीद हुए. तीन लाख से ज्यादा सैनिक घायल हुए.
  • वियतनाम : अनुमान के अनुसार ग्यारह लाख से 3 लाख तक वियतनामी सैनिक और नागरिक मारे गए. लाखों विकलांग हुए और एजेंट ऑरेंज जैसे रासायनिक हथियारों के प्रभाव से कई पीढ़ियां कैंसर और जन्म दोष जैसी समस्याओं से जूझ रही हैं.

अमेरिका के लिए सबक

वियतनाम युद्ध ने पूरे अमेरिकी समाज को गहराई से हिला दिया. देश भर में बड़े-बड़े विरोध प्रदर्शन हुए, युवाओं में सैन्य भर्ती से इनकार की लहर चली और मीडिया ने जनमत को मजबूती से प्रभावित किया. अमेरिका में युद्ध के बाद “वियतनाम सिंड्रोम” (Vietnam Syndrome) की चर्चा शुरू हुई—विदेशी भूमि पर लंबे और महंगे सैन्य हस्तक्षेप से बचने की प्रवृत्ति. हजारों आज भी पोस्ट ट्रॉमैटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर (PTSD) से जूझ रहे हैं. सांस्कृतिक रूप से इस युद्ध ने अमेरिकी साहित्य, फिल्म (जैसे Apocalypse Now, Full Metal Jacket) और संगीत को हमेशा के लिए बदल दिया. आज भी ये रचनाएं उस युद्ध की क्रूरता और व्यर्थता की याद दिलाती हैं.

वियतनाम युद्ध की तरह ही यह संघर्ष भी याद दिलाता है कि सैन्य शक्ति अकेले जीत नहीं दिला सकती. स्पष्ट राजनीतिक लक्ष्य, लोक समर्थन और युद्ध समाप्ति की रणनीति कितनी जरूरी है—इतिहास बार-बार यही सबक देता है.

वियतनाम युद्ध अमेरिका के लिए सिर्फ एक सैन्य अभियान नहीं, बल्कि एक गहरी नैतिक और राजनीतिक चुनौती था. 58 हजार से ज्यादा युवा सैनिकों की कुर्बानी ने साबित कर दिया कि युद्ध की कीमत सिर्फ आंकड़ों में नहीं, बल्कि परिवारों, समाज और राष्ट्र की सामूहिक स्मृति में चुकाई जाती है.

आज जब दुनिया फिर तनाव के दौर से गुजर रही है, वियतनाम हमें याद दिलाता है—शांति की राह हमेशा बेहतर और सस्ती होती है.

यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, जमीन विवाद सुलझाने के लिए क्या अब बनेगी ‘राजस्व न्याय सेवा’? केंद्र और राज्यों को नोटिस

-भारत एक्सप्रेस 

विशाल तिवारी, संपादकीय सलाहकार

Recent Posts

विधान परिषद चुनाव में किसका पलड़ा भारी? यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों में वोटिंग, 27 अक्टूबर को नतीजे

MLC Elections: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की 28 सीटों पर मतदान…

48 minutes ago

Gajkesari Rajyog 2026: नवंबर की शुरुआत में बनेगा सबसे दुर्लभ ‘गजकेसरी राजयोग’! इन 3 राशियों पर होगी छप्परफाड़ धनवर्षा

Gajkesari Rajyog 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, नवंबर 2026 की शुरुआत में सिंह राशि में…

1 hour ago

दिल्ली में वाहन चोरी, रांची में ठिकाना! कांके में रेड के दौरान 2 थार और 4 बाइक बरामद

रांची के कांके में दिल्ली पुलिस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त छापेमारी में दो थार…

1 hour ago

काशी के आसमान में गरजे राफेल-सुखोई: ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में वायुसेना के करतबों ने किया मंत्रमुग्ध

वाराणसी में भारतीय वायुसेना के ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में राफेल, सुखोई-30 MKI, तेजस…

1 hour ago

‘थूककर चाटने वाला…’ Ex गर्लफ्रेंड अक्षरा सिंह के पास लौटेंगे पवन सिंह! पत्नी ज्योति ने कसा तंज

पवन सिंह के अक्षरा सिंह से माफी मांगने के बाद पत्नी ज्योति सिंह का वीडियो…

2 hours ago