क्राइम

जेल से रिहाई का ‘खूनी’ जश्न! दोस्त की पार्टी बनी मौत का कारण, बीच-बचाव करने गए युवक की हत्या

रिपोर्ट- जय व्यास


Indore murder case: इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र स्थित रविदास नगर में बुधवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां दो गुटों के बीच चल रहे विवाद में बीच-बचाव करने गए एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान 22 वर्षीय मनीष पिता कालू सुनहरे के रूप में हुई है, जो पेशे से शादी समारोहों में डेकोरेशन का काम करता था.

जेल से छूटने की खुशी में चल रही थी पार्टी

जानकारी के अनुसार, मनीष अपने इलाके में रहने वाले ऋषभ पवार की पार्टी में शामिल होने गया था. ऋषभ हाल ही में हत्या के प्रयास के एक मामले में जेल से छूटकर आया था और इसी खुशी में उसने अपने घर पर पार्टी रखी थी. देर रात पार्टी के दौरान घर के बाहर कुछ युवकों के बीच विवाद शुरू हो गया.

झगड़ा शांत कराने की कोशिश पड़ी भारी

बताया जा रहा है कि मनीष ने जब पास में कुछ युवकों को झगड़ते देखा तो वह विवाद शांत कराने के लिए वहां पहुंच गया. लेकिन यह कोशिश उसकी जिंदगी पर भारी पड़ गई. झगड़ा कर रहे युवकों ने अचानक मनीष पर ही हमला कर दिया.

मुख्य आरोपी और साथियों ने किया हमला

पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी कृष्णा ठाकुर और उसके साथियों ने मनीष पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार किए. हमले में मनीष के पैरों पर तीन से अधिक गहरे घाव किए गए, जिससे उसकी नसें कट गईं और अत्यधिक खून बहने लगा. गंभीर हालत में उसे तुरंत एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां गुरुवार (30 अप्रैल) सुबह करीब 4 बजे उसकी मौत हो गई.


ये भी पढ़ें: सैलरी मांगने की मिली ऐसी सजा! बरेली में बुजुर्ग महिला की बेरहमी से पिटाई का वीडियो हुआ VIRAL; देखें


पुलिस तलाश में जुटी

हीरानगर थाना पुलिस ने बताया कि कृष्णा ठाकुर इलाके का लिस्टेड बदमाश है और उस पर पहले से कई गंभीर मामले दर्ज हैं. वह नशे का आदी भी बताया जा रहा है. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है. साथ ही घटना से जुड़े अन्य संदिग्धों से भी पूछताछ की जा रही है. यह घटना इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर गई है और एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

दिल्ली हाईकोर्ट का कड़ा रुख; आदेशों की अनदेखी पर सरकार पर 1 लाख का जुर्माना, अधिकारियों के वेतन से होगी वसूली

दिल्ली हाईकोर्ट ने अदालत के आदेशों की अनदेखी करने पर दिल्ली सरकार पर 1 लाख…

2 minutes ago

21 साल बाद दोहराया गया शेन बॉन्ड वाला करिश्मा! कीवी गेंदबाजों के सामने ताश के पत्तों की तरह बिखरी टीम इंडिया

India Vs New Zealand ODI: न्यूजीलैंड ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भारत को चौथे वनडे…

8 minutes ago

तमिलनाडु की लाइब्रेरी में AI किताबों का खेल! 1,800 संदिग्ध पुस्तकों से मचा हड़कंप, छात्रों के भविष्य पर उठे सवाल

Tamil Nadu AI Book Scam Library: तमिलनाडु के कोयंबटूर की पेरियार अरिवुलगम लाइब्रेरी में करीब…

35 minutes ago

बिहार के लिए 21 नवंबर होगा खास, पीएम मोदी देंगे नायाब तोहफा; देखें लिस्ट

PM Modi Gift To Bihar: पीएम मोदी 21 नवंबर को बिहार आ रहे हैं. वे…

1 hour ago

दौड़ाकर सिर में मारीं 4 गोलियां…, भोजपुर में हवलदार के बेटे को दौड़ा-दौड़ाकर मारी गोली

Ritik Singh Murder: भोजपुर जिले के गजराजगंज ओपी के बामपाली के समीप हवलदार हरेंद्र सिंह…

2 hours ago