अमेरिका में आयोजित मध्यावधि चुनावों (US Midterm Elections 2026) की मतगणना जारी है. शुरुआती रुझानों और नतीजों (mid term election results) में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी Republican Party को गहरा झटका लगता दिख रहा है. अमेरिकी संसद के दोनों सदनों-सीनेट और प्रतिनिधि सभा-में डेमोक्रेटिक पार्टी तेजी से बढ़त बनाकर बढ़त बनाए हुए है.
अगर यह रुझान अंतिम नतीजों में बदलते हैं, तो ट्रंप प्रशासन के लिए अपने दूसरे कार्यकाल के बचे हुए दो सालों में विधायी नीतियां लागू करना एक बेहद कठिन चुनौती बन जाएगा.
प्रतिनिधि सभा: डेमोक्रेटिक पार्टी बहुमत हासिल करने की ओर अग्रसर है. न्यू जर्सी, पेंसिलवेनिया और केंटकी जैसी प्रमुख सीटों पर डेमोक्रेट्स ने रिपब्लिकन सांसदों को हराकर सीटें छीनी हैं.
सीनेट: सीनेट में भी डेमोक्रेट्स ने रिपब्लिकन पार्टी को कड़ी शिकस्त दी है. दक्षिण कैरोलिना और नॉर्थ कैरोलिना जैसे राज्यों में सीनेट की अहम सीटों पर डेमोक्रेट्स की जीत दर्ज हुई है.
यह भी बताते चलें कि भारतीय मूल के सुहास सुब्रमण्यम (Suhas Subramanyam) ने वर्जीनिया के 10वें संसदीय क्षेत्र से अपनी सीट बरकरार रखी है. वहीं, पिया डांडिया ने फ्लोरिडा के 22वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से जीत दर्ज कर नया इतिहास रचा है.
डोनाल्ड ट्रंप किस पार्टी से हैं? (Trump is Republican or Democrat?)
डोनाल्ड ट्रंप पब्लिकन पार्टी, जिसे GOP भी कहा जाता है- के नेता हैं और वर्तमान में अमेरिका के राष्ट्रपति हैं. इस मध्यावधि चुनाव (USA mid term election) को राष्ट्रपति ट्रंप के कार्यकाल की नीतियों पर एक बड़े जनमत संग्रह के रूप में देखा जा रहा है.
अमेरिकी मध्यावधि चुनाव क्या हैं?(What is Mid Term Election in USA)
दरअसल अमेरिकी मध्यावधि चुनाव (Midterm Elections) राष्ट्रपति के 4 साल के कार्यकाल के ठीक आधे समय (2 साल) पर होते हैं. इसमें संसद (Congress) की प्रतिनिधि सभा की सभी 435 सीटों और सीनेट की 35 सीटों के लिए मतदान होता है.
अमेरिकी मध्यावधि चुनावों में कौन जीता? (Who won US election 2026)
बता दें कि मतगणना अभी जारी है, लेकिन सीनेट और हाउस दोनों में ही Democrats को बढ़त और बहुमत मिलता दिख रहा है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सुभाषित साझा…
Silver Crash: चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट के चलते निवेशकों के पास निवेश…
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पिंपरी-चिंचवड पुलिस की आधुनिक पुलिसिंग, डिजिटल नागरिक सहभागिता और…
Rajasthan News: श्रीगंगानगर के अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे ट्रैक पर पैसेंजर ट्रेन के गुजरने के 45 मिनट…
चक्रवाती तूफान 'मुरासु' के प्रभाव से दक्षिण भारत समेत देश के 13 राज्यों में हल्की…
4 नवंबर 2026, बुधवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि के बाद रमा एकादशी…