ओमान के तट पर कार्गो शिप पर हमले में एक भारतीय की मौत
Oman Cargo Ship Attack: भारत ने ओमान के समुद्री क्षेत्र में कमर्शियल शिप ‘एमएसवी अल जुसुफी’ पर हुए हमले की निंदा की है. विदेश मंत्रालय (एमईए) ने मंगलवार को एक बयान जारी कर 14 में से एक भारतीय नाविक के मारे जाने पर दुख जताया.
एमईए ने कहा कि हम सोमवार शाम लिमाह (ओमान) के पास एक व्यावसायिक जहाज, ‘एमएसवी अल जुसुफी’ पर हुए हमले की निंदा करते हैं. जहाज पर सवार 14 भारतीय नागरिकों में से 13 को बचा लिया गया है, जबकि एक घायल भारतीय नागरिक की मृत्यु हो गई है. हम इस नुकसान पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं.
विदेश मंत्रालय के मुताबिक ओमान स्थित भारतीय दूतावास स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है और बचाए गए भारतीय नागरिकों तथा मृतक के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द वापस लाने के लिए ओमान के अधिकारियों से बातचीत कर रहा है.
भारत ने व्यावसायिक जहाजों पर हो रहे हमलों को चिंताजनक करार दिया है. अपील की है कि तनाव को तुरंत कम करने और कूटनीतिक समाधान के लिए प्रयास किया जाना जाए ताकि इस क्षेत्र में शांति और स्थिरता वापस आ सके.
अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्रों में कमर्शियल शिप और बुनियादी ढांचों को निशाना बनाने का भारत विरोध करता रहा है. एमईए ने बयान में इसी स्टैंड को दोहराते हुए कहा कि इस तरह के हमले बंद किए जाने चाहिए. साथ ही अंतरराष्ट्रीय कानूनों के अनुरूप, अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों से जहाजों की आवाजाही और व्यापार को बिना किसी रुकावट के जल्द से जल्द बहाल करने पर भी जोर दिया गया.
2 नवंबर को ओमान के समुद्री क्षेत्र में भारतीय झंडे वाले एक जहाज पर हमला किया गया था. बताया गया कि अज्ञात एरियल ऑब्जेक्ट से हमला किया गया. जहाज में कुल 14 भारतीय नाविक सवार थे. हमले के बाद ओमानी तटरक्षक बल ने नाविकों को बचाया था, लेकिन इनमें से एक को गंभीर चोट आई थी जिससे उनकी मौत हो गई.
ये भी पढ़ें- नेपाल में लैंडिंग के दौरान टकराए दो हेलीकॉप्टर, एक विदेशी नागरिक की मौत
भारत सरकार ने पिछले हफ्ते वेस्ट एशिया संघर्ष में अब तक 22 भारतीयों के मारे जाने की पुष्टि की थी. विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बुधवार (28 अक्टूबर) को पाक्षिक प्रेस वार्ता में कहा कि हम वेस्ट एशिया में चल रहे झगड़े को लेकर बहुत परेशान हैं. हमने झगड़े में 22 भारतीय नागरिकों को खो दिया है, जिसमें 14 नाविक शामिल हैं.
-भारत एक्सप्रेस
सुप्रीम कोर्ट में जगतार सिंह हवारा की जेल ट्रांसफर याचिका पर IB ने रिपोर्ट सौंपी…
Tripura BSF Attack: त्रिपुरा के बॉक्सानगर में कथित तस्करों और स्थानीय लोगों के हमले में…
दिल्ली पुलिसकर्मियों के प्रदर्शन और वकीलों के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी के मामले में दिल्ली…
सुप्रीम कोर्ट वक्फ अधिनियम की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर दिसंबर के…
Arvind Rajbhar: अरविंद राजभर ने बीजेपी को तीखे तेवरों में याद दिलाया कि बिहार में…
Sudhakar Singh Corruption Allegations On Kundan Krishnan: RJD सांसद सुधाकर सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस…