दुनिया

माली में 3 भारतीयों के अपहरण पर विदेश मंत्रालय ने जताई चिंता, माली सरकार को आवश्यक कदम उठाने के दिए निर्देश

विदेश मंत्रालय (MEA) ने माली के कायेस स्थित डायमंड सीमेंट फैक्ट्री में कार्यरत तीन भारतीय नागरिकों के अपहरण को लेकर गहरी चिंता जताई है. यह घटना 1 जुलाई 2025 को तब हुई जब हथियारबंद हमलावरों के एक समूह ने फैक्ट्री परिसर पर सुनियोजित हमला किया और तीन भारतीयों को जबरन बंधक बना लिया.

भारतीय दूतावास, बामाको में माली सरकार, स्थानीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों और डायमंड सीमेंट फैक्ट्री के प्रबंधन के साथ लगातार और नजदीकी संपर्क में है. इसके अलावा, मिशन बंधक बनाए गए भारतीय नागरिकों के परिजनों के साथ भी संपर्क में है.

माली में 3 भारतीयों के अपहरण पर विदेश मंत्रालय का पत्र

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा,

“भारत सरकार इस भयावह और निंदनीय हिंसा की घटना की कड़ी निंदा करती है और माली गणराज्य की सरकार से अपील करती है कि वह बंधक बनाए गए भारतीय नागरिकों की सुरक्षित और शीघ्र रिहाई सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए.”

विदेश मंत्रालय ने आगे कहा,

“मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी evolving स्थिति पर करीबी नजर बनाए हुए हैं और भारतीय नागरिकों की सुरक्षित तथा जल्द रिहाई के लिए विभिन्न स्तरों पर सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं,”

क्या है मामला?

दरअसल माली के कायेस स्थित डायमंड सीमेंट फैक्ट्री में काम कर रहे तीन भारतीय नागरिकों और एक चीनी नागरिक का 1 जुलाई को आतंकियों ने अपहरण कर लिया. जानकारी के मुताबिक, इस हमले के पीछे अलकायदा से जुड़ा आतंकवादी संगठन जमात नस्र अल-इस्लाम वल-मुस्लिमीन (JNIM) का हाथ बताया जा रहा है. हमलावरों ने फैक्ट्री पर सुनियोजित हमला कर इन नागरिकों को बंधक बना लिया.

माली में 3 भारतीयों के अपहरण के बाद जारी तस्वीर

भारत सरकार ने इस घटना पर गहरी चिंता जताते हुए एक आधिकारिक बयान जारी किया. विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारतीय दूतावास बामाको में माली सरकार, स्थानीय सुरक्षा एजेंसियों और डायमंड सीमेंट फैक्ट्री के प्रबंधन से लगातार संपर्क में है. साथ ही बंधक बनाए गए भारतीयों के परिजनों से भी दूतावास संपर्क में है.

– भारत एक्सप्रेस

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

जब चंद्रशेखर संग हेलिकॉप्टर से लगाया गांव का चक्कर, जानिए जेपी के सिताब दियारा से आखिरी सफर की कहानी

Jayaprakash Narayan Death Anniversary: संपूर्ण क्रांति के नायक जेपी की आज पुण्यतिथि है. 1978 में…

7 minutes ago

करोड़ों के इलाज से दम तोड़ रहीं सांसें! SMA मरीजों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने की परमानेंट फंड की मांग

सुप्रीम कोर्ट ने स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (SMA) से जूझ रहे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों…

12 minutes ago

सिर्फ चेतावनी नहीं, अब एक्शन चाहिए; दक्षिण एशिया में जानलेवा बनती गर्मी से निपटने के लिए भारत समेत 4 देश आए साथ

दक्षिण एशिया में बढ़ती गर्मी के बीच भारत, नेपाल, बांग्लादेश और भूटान ने हीटवेव और…

17 minutes ago

‘कानून अपने हाथ में ले रही है सरकार…’, डीजीपी नियुक्ति विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड सरकार और डीजीपी को नोटिस

झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता की नियुक्ति और राज्य सरकार द्वारा डीजीपी नियुक्ति के नियमों…

24 minutes ago

अमृतसर पहुंचे सचिन पायलट; हरमंदिर साहिब में टेका माथा, बोले- ‘पंजाब की कानून-व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल’

राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने अमृतसर स्थित श्री…

31 minutes ago

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा के लिए नो-वोटिंग: BJP की किस पांसे से बैकफुट पर गए अखिलेश यादव?

UP Rajya Sabha Election Update: उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर अब वोटिंग नहीं…

31 minutes ago