दुनिया

“रक्षा, समुद्री सुरक्षा और ऊर्जा के क्षेत्र में काम करने के लिए अपार संभावनाएं”, राष्ट्रपति जॉन महामा के साथ बैठक के बाद बोले पीएम मोदी

PM Modi In Ghana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार (स्थानीय समयानुसार) घाना के राष्ट्रपति जॉन महामा के साथ द्विपक्षीय बैठक की, इस दौरान भारत और घाना के संबंधों को ‘समग्र साझेदारी’ (Comprehensive Partnership) के स्तर तक पहुंचाया गया. इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने महत्वपूर्ण खनिजों, रक्षा, समुद्री सुरक्षा और ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में व्यापक संभावनाएं होने की बात कही.

प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने एक्स पर कहा, “भारत और घाना के बीच महत्वपूर्ण खनिज, रक्षा, समुद्री सुरक्षा और ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में मिलकर कार्य करने की अपार संभावनाएं हैं. सांस्कृतिक जुड़ाव को भी बढ़ावा देने पर चर्चा हुई.”

इन मुद्दों पर PM Modi ने महामा के साथ की चर्चा

प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने राष्ट्रपति जॉन महामा के साथ अपनी बातचीत को अत्यंत सार्थक बताया और कहा कि दोनों नेताओं के बीच व्यापार और आर्थिक संबंधों को मजबूत करने पर विचार-विमर्श हुआ. पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, “हमने व्यापार और आर्थिक संबंधों को बेहतर बनाने के तरीकों पर चर्चा की. फिनटेक, कौशल विकास, स्वास्थ्य सेवा और अन्य क्षेत्रों में सहयोग पर भी विचार किया गया.” प्रधानमंत्री मोदी ने घाना सरकार द्वारा उन्हें ‘ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना’ सम्मान से सम्मानित करने पर आभार व्यक्त किया. यह घाना का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है.

उन्होंने कहा, “मैं घाना की जनता और सरकार का ‘ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना’ सम्मान देने के लिए आभार व्यक्त करता हूं. यह सम्मान हमारे युवाओं के उज्ज्वल भविष्य, उनकी आकांक्षाओं, हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विविधता और भारत-घाना के ऐतिहासिक संबंधों को समर्पित है.”

यह भी पढ़ें- पांच देशों की यात्रा के पहले चरण में PM Modi पहुंचे घाना, गार्ड ऑफ ऑनर और 21 तोपों की सलामी के साथ राष्ट्रपति महामा ने किया स्वागत

प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी आश्वासन दिया कि भारत घाना की जनता के साथ हमेशा खड़ा रहेगा और देश के विकास में एक विश्वसनीय मित्र और साझेदार के रूप में योगदान देता रहेगा. उन्होंने कहा, “यह सम्मान एक जिम्मेदारी भी है. भारत और घाना की मित्रता को और मजबूत करने के लिए सतत प्रयास करते रहने की.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

अडानी एंटरप्राइजेज की लॉन्ग-टर्म रेटिंग में बड़ा सुधार: CARE Ratings से मिली अब तक की सबसे हाई ‘CARE AA’ रेटिंग

Adani Enterprises Credit Rating: CareEdge ने अडानी एंटरप्राइजेज की लॉन्ग-टर्म क्रेडिट रेटिंग बढ़ाकर CARE AA…

33 minutes ago

डॉक्टरों को महंगे गिफ्ट और विदेश यात्रा! सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगी रिपोर्ट, बनाई जाएगी खास कमेटी

सुप्रीम कोर्ट ने दवा कंपनियों द्वारा डॉक्टरों को महंगे गिफ्ट, विदेश यात्राएं, कैश और अन्य…

42 minutes ago

‘थप्पड़, छीना फोन और फिर…’: मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ हाईकोर्ट सख्त, दिल्ली पुलिस को स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश

दिल्ली सरकार में मंत्री और भाजपा नेता प्रवेश वर्मा के खिलाफ एक आम आदमी पार्टी…

47 minutes ago

सऊदी के समर में PAK एयरफोर्स की एंट्री: क्या यमन के दलदल और गृहयुद्ध में फंसने जा रहा है पाकिस्तान?

Saudi-Yemen War Pak Entry: सऊदी अरब के समर्थन में पाकिस्तान ने यमन के हूती विद्रोहियों…

57 minutes ago

‘उतनी ही लकड़ी लगनी है, मेरी लकड़ी जमा है…’, नाना पाटेकर ने हंसते-हंसते समझा दिया था जिंदगी का फलसफा

Nana Patekar: नाना पाटेकर की सबसे बड़ी खासियत यही थी कि उन्होंने कभी जिंदगी को…

1 hour ago