दुनिया

डोनाल्ड ट्रंप के आते ही America में बांग्लादेशियों के बुरे दिन शुरू, लिया गया ये बड़ा एक्शन, वजह भी आई सामने

डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बनने के बाद से स्थानीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने अवैध अप्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है. इस कड़ी में अमेरिकी आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन (ICE) ने न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन इलाके से चार बांग्लादेशी (Bangladeshi) नागरिकों को गिरफ्तार किया.

चार लोगों को किया गया अरेस्ट

बांग्लादेश के प्रमुख समाचार पत्र ‘प्रोथोम एलो’ ने बताया कि ये चार लोग ब्रुकलिन के फुल्टन इलाके में पकड़े गए. रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप के शपथ ग्रहण और आव्रजन से संबंधित आदेशों के बाद अवैध अप्रवासी भय में जी रहे हैं. न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी समुदाय वाले इलाकों में पहले जहां भीड़-भाड़ होती थी, अब वहां सन्नाटा पसरा हुआ है और सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है.

बिना दस्तावेज के रह रहे थे बांग्लादेशी

न्यूयॉर्क में अप्रवासियों के मामलों में काम करने वाली अधिकारी खदीजा मुंतहा रुबा ने बताया कि ये बांग्लादेशी बिना दस्तावेजों के घूम रहे थे, जब उन्हें गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बांग्लादेशी नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी और कहा कि अगर पुलिस उनसे पूछताछ करे तो उन्हें सहयोग करना चाहिए. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें किसी और के वर्क परमिट पर काम नहीं करना चाहिए और अनावश्यक विवादों से बचना चाहिए.

ट्रंप ने अप्रवासियों के लिए दिया था बयान

20 जनवरी को राष्ट्रपति पद संभालने के तुरंत बाद ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए, जिसमें कहा गया कि पिछले चार वर्षों में अवैध आव्रजन की संख्या बहुत बढ़ गई है. उन्होंने यह भी कहा कि लाखों लोग अवैध रूप से अमेरिका में आकर बस गए, जो कानूनों का उल्लंघन है.

हाल के वर्षों में अमेरिका में बांग्लादेशियों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है, और न्यूयॉर्क शहर में बांग्लादेशी समुदाय सबसे तेजी से बढ़ने वाले एशियाई समूहों में से एक है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

2026 का साहित्य नोबेल पुरस्कार ऐनी कार्सन के नाम, कविता और अनुवाद की दुनिया में रचा नया इतिहास

कनाडा की मशहूर कवयित्री और लेखिका ऐनी कार्सन को 2026 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार…

4 minutes ago

83.53 लाख की अतिरिक्त संपत्ति का आरोप, कार्यपालक अभियंता के 5 ठिकानों पर EOU की रेड

Bihar News: बिहार में आर्थिक अपराध इकाई ने योजना एवं विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता…

13 minutes ago

रेलवे ने खोला पिटारा: जानें 3548 पदों के लिए कौन-कौन कर सकता है अप्लाई?

Indian Railways Jobs: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (NTPC) के तहत 3,548…

40 minutes ago

पति शिंजो आबे की याद में भावुक हुईं अकी आबे, पीएम मोदी से मुलाकात के बाद छलके आंसू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को जापान के पूर्व पीएम दिवंगत शिंजो आबे की पत्नी अकी…

41 minutes ago

प्रेमी ने किसी और से कर ली सगाई, प्रेमिका ने जो किया उसने सबको झकझोर दिया

UP News: कौशांबी में 5 साल पुराने प्रेम संबंध का दुखद अंत हो गया. दूसरी…

50 minutes ago

जल शिक्षा पर प्रधानमंत्री मोदी का जोर सराहनीय, युवा पीढ़ी में जागरूकता बढ़ाने में मिलेगी मदद- सीआर पाटिल

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने गुरुवार को शिक्षा में जल से जुड़े विषयों…

52 minutes ago