Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

डोनाल्ड ट्रंप के आते ही America में बांग्लादेशियों के बुरे दिन शुरू, लिया गया ये बड़ा एक्शन, वजह भी आई सामने

न्यूयॉर्क में अप्रवासियों के मामलों में काम करने वाली अधिकारी खदीजा मुंतहा रुबा ने बताया कि ये बांग्लादेशी बिना दस्तावेजों के घूम रहे थे, जब उन्हें गिरफ्तार किया गया.

Donald Trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस.

डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बनने के बाद से स्थानीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने अवैध अप्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है. इस कड़ी में अमेरिकी आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन (ICE) ने न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन इलाके से चार बांग्लादेशी (Bangladeshi) नागरिकों को गिरफ्तार किया.

चार लोगों को किया गया अरेस्ट

बांग्लादेश के प्रमुख समाचार पत्र ‘प्रोथोम एलो’ ने बताया कि ये चार लोग ब्रुकलिन के फुल्टन इलाके में पकड़े गए. रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप के शपथ ग्रहण और आव्रजन से संबंधित आदेशों के बाद अवैध अप्रवासी भय में जी रहे हैं. न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी समुदाय वाले इलाकों में पहले जहां भीड़-भाड़ होती थी, अब वहां सन्नाटा पसरा हुआ है और सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है.

बिना दस्तावेज के रह रहे थे बांग्लादेशी

न्यूयॉर्क में अप्रवासियों के मामलों में काम करने वाली अधिकारी खदीजा मुंतहा रुबा ने बताया कि ये बांग्लादेशी बिना दस्तावेजों के घूम रहे थे, जब उन्हें गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बांग्लादेशी नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी और कहा कि अगर पुलिस उनसे पूछताछ करे तो उन्हें सहयोग करना चाहिए. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें किसी और के वर्क परमिट पर काम नहीं करना चाहिए और अनावश्यक विवादों से बचना चाहिए.

ट्रंप ने अप्रवासियों के लिए दिया था बयान

20 जनवरी को राष्ट्रपति पद संभालने के तुरंत बाद ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए, जिसमें कहा गया कि पिछले चार वर्षों में अवैध आव्रजन की संख्या बहुत बढ़ गई है. उन्होंने यह भी कहा कि लाखों लोग अवैध रूप से अमेरिका में आकर बस गए, जो कानूनों का उल्लंघन है.

हाल के वर्षों में अमेरिका में बांग्लादेशियों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है, और न्यूयॉर्क शहर में बांग्लादेशी समुदाय सबसे तेजी से बढ़ने वाले एशियाई समूहों में से एक है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Pension Mission Shakti Digital

Latest