दुनिया

ट्रंप भी अफगान-पाक तनाव में कूदे, कहा- इसे सुलझाना मेरे लिए आसान

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनावपूर्ण स्थिति बरकरार है. दोनों पक्षों के बीच 48 घंटे के युद्धविराम विराम पर समझौता हुआ था. हालांकि, युद्धविराम खत्म होते ही पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के ऊपर बड़ा हमला कर दिया, जिसमें तीन क्रिकेटर समेत आठ लोगों की मौत हो गई. इस बीच 7 युद्ध रुकवाने का दावा करने वाले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी अफगानिस्तान-पाकिस्तान विवाद में भी कूद पड़े.

राष्ट्रपति ट्रंप ने क्या कहा?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की से मुलाकात की. मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच बातचीत के दौरान उन्होंने अफगानिस्तान और पाकिस्तान युद्ध का जिक्र किया. उन्होंने कहा,

“मैं समझता हूं कि पाकिस्तान ने हमला किया है, या अफगानिस्तान पर हमला हो रहा है. अगर मुझे इसे सुलझाना है, तो यह मेरे लिए आसान है. इस बीच, मुझे अमेरिका चलाना है, लेकिन मुझे युद्ध सुलझाना पसंद है. जानते हो क्यों? मुझे लोगों को मरने से रोकना पसंद है, और मैंने लाखों-करोड़ों लोगों की जान बचाई है.”

त्रिकोणीय सीरीज में हिस्सा न लेने का फैसला

दूसरी ओर अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने हमले की पुष्टि करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ आगामी त्रिकोणीय सीरीज में हिस्सा न लेने का फैसला लिया है. पाकिस्तानी हमले में जान गंवाने वाले तीनों खिलाड़ी क्लब लेवल के क्रिकेटर थे, जो मैच खत्म होने के बाद अरगुन जिला लौट रहे थे. इसी बीच बमबारी में उन्हें निशाना बनाया गया.

सोशल मीडिया एक्स पर जानकारी

एसीबी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा,

“अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड, पक्तिका प्रांत के उरगुन जिले के बहादुर क्रिकेटर्स की शहादत पर गहरा दुख व्यक्त करता है, जिन्हें पाकिस्तानी शासन की ओर से किए गए कायरतापूर्ण हमले में निशाना बनाया गया. इस हृदयविदारक घटना में, उरगुन जिले के तीन खिलाड़ी (कबीर, सिबगतुल्लाह और हारून) और उनके साथ पांच अन्य देशवासियों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हुए. ये खिलाड़ी इससे पहले एक मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच में खेलने पक्तिका प्रांत की राजधानी शाराना गए थे. उरगुन लौटने के बाद, उन्हें निशाना बनाया गया.”

ये भी पढ़ें-अब हत्याएं बंद हों, समझौता करो! पुतिन से बात के बाद ट्रंप ने जेलेंस्की से मिलकर युद्ध रोकने का किया आग्रह

कब खेला जाना था मैच?

पाकिस्तान, श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच 17 नवंबर से त्रिकोणीय टी20 सीरीज खेली जानी है लेकिन पाकिस्तान के साथ सैन्य संघर्ष के बीच एसीबी ने इस सीरीज से हटने का फैसला लिया है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

‘बांग्लादेश तैयार रहो…’, जलते बांग्लादेश के बीच 16 दिसंबर को अपने देश लौट रही शेख हसीना

Sheikh Hasina Return: बांग्लादेश अवामी लीग ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दावा किया है…

4 minutes ago

29 नवंबर के कॉन्सर्ट से पहले दिलजीत दोसांझ को फिर मिली धमकी, धारवाड़ पुलिस को भेजे ईमेल में किस बात की चेतावनी?

Diljit Dosanjh Concert Bomb Threat: सिंगर दिलजीत दोसांझ के आगामी बेंगलुरु कॉन्सर्ट से पहले धमकी…

1 hour ago

नवादा में भीषण सड़क हादसा, CCTV में कैद हुआ टक्कर का खौफनाक मंजर; एक बाइक पर सवार तीन किशोरियों समेत चार घायल

Nawada Road Accident: बिहार के नवादा में सिरदला थाना क्षेत्र के गया-रजौली एसएच-70 पर बाइक…

2 hours ago

अयोध्या से जनकपुर तक सरयू कमला एक्सप्रेस, क्या यूपी चुनाव में बीजेपी को मिलेगा सियासी फायदा?

Ayodhya Janakpur Train: अयोध्या से जनकपुर तक सरयू कमला एक्सप्रेस शुरू हो गई है. यह…

2 hours ago