दुनिया

अहमदाबाद विमान दुर्घटना: काली पट्टी बांधेगा ब्रिटिश शाही परिवार, रखा जाएगा एक मिनट का मौन

ब्रिटिश शाही परिवार एयर इंडिया विमान दुर्घटना के पीड़ितों के सम्मान में शनिवार को वार्षिक ‘ट्रूपिंग द कलर परेड’ के दौरान काली पट्टी बांधेगा. इसके साथ ही एक मिनट का मौन रखा जाएगा.

यह वार्षिक परेड किंग चार्ल्स के जन्मदिन के मौके पर आयोजित की जाती है, जिसमें 1,350 से अधिक सैनिक शामिल होते हैं. महल के प्रवक्ता के अनुसार, किंग इस भयानक त्रासदी में मारे गए लोगों, शोक में डूबे परिवारों और दुर्घटना से प्रभावित लोगों के सम्मान में अपने जन्मदिन की परेड में बदलाव चाहते थे. इससे पहले गुरुवार को किंग चार्ल्स एक बयान में इस विमान दुर्घटना पर दुख जता चुके हैं.

किंग चार्ल्स की परिवारों को सहानुभूति

जारी किए गए इस बयान में कहा गया है, “अहमदाबाद में हुई भयानक घटना से मेरी पत्नी और मैं बेहद सदमे में हैं. हमारी विशेष प्रार्थनाएं और गहरी सहानुभूति उन सभी परिवारों और दोस्तों के साथ है, जो इस भयावह घटना से इतने सारे देशों में प्रभावित हुए हैं, क्योंकि वे अपने प्रियजनों की खबर का इंतजार कर रहे हैं. मैं उन सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं, जो इस कठिन समय में सहायता और समर्थन कर रहे हैं.”

ब्रिटिश पीएम ने व्यक्त किया दुख

ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर सहित कई वैश्विक नेताओं ने अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद लंदन जाने वाले एयर इंडिया के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने पर गहरा दुख व्यक्त किया है. दुर्घटना के बाद स्टार्मर ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “आज का दिन कई ब्रिटिश और भारतीय परिवारों के लिए वाकई दिल दहला देने वाला है. मैं इस भयानक विमान दुर्घटना से प्रभावित सभी लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करना चाहता हूं.”

एएआईबी और एफएए ने जांच में मदद की पेशकश की

इसके अलावा, यूनाइटेड किंगडम की एयर एक्सीडेंट्स इन्वेस्टिगेशन ब्रांच (एएआईबी) और यूनाइटेड स्टेट्स की फेडरल एविएशन एजेंसी (एफएए) ने दुर्घटना के बाद भारतीय अधिकारियों के साथ जांच में मदद की पेशकश की है. लंदन जाने वाला बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान गुरुवार दोपहर अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. इसमें 169 भारतीय और 53 ब्रिटिश नागरिक यात्रा कर रहे थे. दुर्घटना में विमान में मौजूद 241 यात्रियों की जान चली गई. इस विमान दुर्घटना के बाद भीषण आग लग गई थी, जिससे धुएं का घना गुबार दिखाई देने लगा. तुरंत फायर ब्रिगेड और नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स टीम समेत आपातकालीन सेवाएं दुर्घटना स्थल पर पहुंच गईं.

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘जाणता राजा’ का महामंचन LIVE: हजारों दर्शक…देशभर से हस्तियां जुटीं, देखिए वीडियो

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…

22 minutes ago

मछुआरों को हथियार बना रहा है आतंकिस्तान? BSF ने पाकिस्तान की चाल की फेल

BSF Seized Pakistani Fishermen Boat: गुजरात के कच्छ में सर क्रीक इलाके से BSF ने…

31 minutes ago

अदाणी ग्रुप और एयर इंडिया का मेगा प्लान, अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स नवी मुंबई एयरपोर्ट पर होगी ट्रांसफर

अदाणी एयरपोर्ट्स और एयर इंडिया ग्रुप ने बड़ा फैसला लिया है. दिसंबर 2026 से नवी…

38 minutes ago

अद्भुत तपस्या..! 111 डिग्री तापमान में भी जारी रही स्वामी कैलाशानंद गिरि की साधना

हरिद्वार में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज की सावन के बाद अब नवरात्र के…

47 minutes ago

इंडिगो-अदाणी का मास्टरस्ट्रोक! अब इस नए एयरपोर्ट से उड़ेंगी विदेश की फ्लाइट्स

अदाणी एयरपोर्ट्स और इंडिगो ने बड़ा ऐलान किया है. फरवरी 2027 से नवी मुंबई एयरपोर्ट…

51 minutes ago

ज्ञानेश कुमार को मिले भारत रत्न, यूनाइटेड हिंदू फ्रंट ने खोला मोर्चा; अध्यक्ष ने बिड़ला मंदिर से निकाला मार्च

Birla Mandir Delhi Protest: एक तरफ विपक्ष चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोले…

2 hours ago