Iran-Israel Conflict: इजरायल-ईरान में बढ़ते तनाव के बीच शनिवार को इजरायल में आवासीय इमारतों पर मिसाइल हमले किए गए, जिसमें कम से कम 3 लोगों की मौत हो गई. इनके अलावा 34 लोग घायल हो गए. मेगन डेविड एडोम (एमडीए) आपातकालीन चिकित्सा सेवा ने ईरान की ओर से हाल ही में दागी गई बैलिस्टिक मिसाइलों के हमले के बाद हताहतों की संख्या की पुष्टि की है.
राजधानी तेल अवीव में ईरान के मिसाइल हमलों की एक लहर के दौरान एक ऊंची इमारत को निशाना बनाया गया, जिससे इमारत का निचला तिहाई हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. यह घनी आबादी वाले शहरी क्षेत्र में स्थित है. पास के रमत गन में एक अपार्टमेंट ब्लॉक नष्ट हो गया. एक मिसाइल ने तेल अवीव के केंद्र के पास एक ऊंची आवासीय इमारत को भी निशाना बनाया.
एमडीए के अनुसार, इन हमलों से भारी क्षति हुई है. मेडिकल टीम घायलों को लाइफ सेविंग ट्रीटमेंट देने के साथ उन्हें नजदीकी अस्पतालों में पहुंचा रही है.
एजेंसी ने एक आधिकारिक बयान में कहा, “एमडीए की टीमों ने लाइफ सेविंग मेडिकल ट्रीटमेंट देकर 21 घायल लोगों को वोल्फसन, शेबा तेल हाशोमर और शमीर-असफ हारोफेह अस्पतालों में पहुंचाया है. हताहतों में 60 वर्षीय महिला थी. उनके अलावा करीब 45 साल के एक व्यक्ति को बचाने की कोशिश की गई, लेकिन बाद में उसे मृत घोषित कर दिया गया. करीब 60 वर्षीय एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हुई है. दो लोग मामूली रूप से चोटिल हुए हैं, जबकि 16 लोगों को मामूली चोटें आई हैं.”
एमडीए ने 34 घायल व्यक्तियों के इलाज करने और उन्हें अस्पतालों में पहुंचाने की सूचना दी है. इनमें लगभग 60 वर्षीय एक महिला शामिल थी, जिसे गंभीर हालत में बेइलिन्सन अस्पताल भेजा गया, लगभग 65 वर्षीय एक व्यक्ति को गंभीर हालत में शेबा मेडिकल सेंटर, करीब 50 वर्षीय एक महिला को शेबा, जबकि करीब 50 वर्षीय एक व्यक्ति को इचिलोव अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
इनके अलावा 30 अन्य लोग जिन्हें हल्की चोटें आईं और उनका उपचार किया गया. एंग्जायटी से पीड़ित 13 लोगों को भी यहां से निकाला गया है. इजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) ने पुष्टि की है कि ईरान ने इजरायली क्षेत्र पर मिसाइल हमलों की एक नई लहर शुरू की है, जो दोनों देशों के बीच बढ़ती शत्रुता के हफ्तों के बाद बढ़ते तनाव को दर्शाता है.
इजरायली अधिकारियों ने देश को हाई अलर्ट पर रखा है. कई शहरी केंद्रों और संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा उपाय लागू किए हैं. इजरायली सरकार और सुरक्षा एजेंसियां स्थिति पर कड़ी नजर रख रही हैं. आपातकालीन सेवाएं खतरों से निपटने के लिए हाई अलर्ट पर हैं. ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि “अभी और भी कुछ होने वाला है” और कहा कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम को नष्ट करने का इजरायल का प्रयास अभी शुरू ही हुआ है.
-भारत एक्सप्रेस
Prayagraj Scooter Fire: प्रयागराज में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने कथित तौर…
लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट को ट्रायल जज के खिलाफ…
AAP नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा दर्ज आपराधिक मानहानि…
पुरी के प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर के नीलचक्र के ठीक पीछे चमकता हुआ पूर्णचंद्र दिखाई दिया.…
India Switzerland Relations Agreements: भारत और स्विट्जरलैंड ने माइग्रेशन, युवा पेशेवरों, परिवहन तकनीक, वैज्ञानिक अनुसंधान…
BJP Rajya Sabha Candidates: उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर से होने वाले राज्यसभा चुनाव को…