दुनिया

WHO से क्यों चिढ़े बैठे हैं Donald Trump? राष्ट्रपति पद की शपथ लेते ही करेंगे ये बड़ा ऐलान, China से है इस मसले का संबंध

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस समय अपने अगले कार्यकाल को लेकर बेहद सक्रिय हैं. 20 जनवरी को राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद, वह कई अहम फैसले कर सकते हैं, जिनमें से एक विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) से अमेरिका को बाहर करने का हो सकता है.

WHO से हटने का ले सकते हैं फैसला

रॉयटर्स के हवाले से आज तक में छपी रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप अपने दूसरे कार्यकाल के पहले दिन डब्ल्यूएचओ से अमेरिका के हटने की घोषणा कर सकते हैं. जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी के ग्लोबल हेल्थ प्रोफेसर लॉरेंस गॉस्टिन का कहना है कि ट्रंप इस फैसले को जल्द ही लागू करने की तैयारी में हैं.

WHO चीन की कठपुतली- ट्रंप

ट्रंप डब्ल्यूएचओ के आलोचक रहे हैं, और 2019 में कोरोना वायरस महामारी के फैलने के बाद उन्होंने चीन को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया था. उनका आरोप है कि डब्ल्यूएचओ ने इस महामारी में चीन की भूमिका पर एक शब्द भी नहीं बोला. ट्रंप डब्ल्यूएचओ को चीन का कठपुतली भी मानते हैं.

अगर ट्रंप डब्ल्यूएचओ से अमेरिका को बाहर करते हैं, तो यह अमेरिकी स्वास्थ्य नीति में एक बड़ा बदलाव होगा. एक्सपर्ट्स का कहना है कि इससे अमेरिका वैश्विक स्वास्थ्य संकटों से निपटने के अपने प्रयासों में अलग हो सकता है.

वैक्सीन के विरोधी हैं कैनेडी

इसके अलावा, ट्रंप के स्वास्थ्य मंत्री के रूप में रॉबर्ट एफ. कैनेडी जूनियर की नियुक्ति भी डब्ल्यूएचओ से अलग होने के संकेत देती है. कैनेडी वैक्सीन के खिलाफ हैं और उनका मानना है कि इससे ऑटिज्म जैसी बीमारियां हो सकती हैं.

यह भी पढ़ें- बुरे फंसे ट्रंप के करीबी मैट गेट्ज! नाबालिग से यौन संबंध…ड्रग्स और पेड सेक्स, एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट में बड़े खुलासे

यहां तक कि ट्रंप ने 2020 में डब्ल्यूएचओ से अलग होने की प्रक्रिया शुरू की थी, लेकिन छह महीने बाद जो बाइडेन ने राष्ट्रपति बनते ही इस फैसले को पलट दिया था.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

सरदार पटेल ने आजादी के बाद सिर्फ 1,218 दिन में वो करके दिखाया, जो सबको असंभव लगता था- गृह मंत्री अमित शाह

राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित 'एकता दौड़' के दौरान गृह मंत्री…

40 minutes ago

अमेरिका का बड़ा झटका! खत्म होने जा रहा है H-1B वीजा का ‘डेफरेंस’, 10 लाख भारतीयों पर संकट

US Deference Policy: H-1B वीजाधारकों के लिए बुरी खबर: अमेरिका सरकार 'डेफरेंस टू प्रायर अप्रूवल्स'…

48 minutes ago

1 नवंबर से बदल गए बिजली कनेक्शन के रेट! जानिए 3 से 44 KW तक अब कितना ढीला होगा आपका बटुआ?

New Bijli Connection Rate: जानिए एलटी सिंगल फेज और थ्री फेज बिजली कनेक्शन की नई…

1 hour ago

दिल्ली: मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भयानक आग, बेसमेंट से उठे धुएं ने छीनी 4 मजदूरों की सांसें

दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में शुक्रवार रात एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग…

1 hour ago

पीएम मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान…

2 hours ago

टीम इंडिया की जीत की दुआ करेगा पाकिस्तान…! हांगकांग सिक्सेस में IND vs UAE मैच में तगड़ा रोमांच

हांगकांग सिक्सेस 2026 में पाकिस्तान से हार के बाद टीम इंडिया की सेमीफाइनल की राह…

2 hours ago