पूजा भट्ट
Pooja Bhatt: बॉलीवुड फिल्मों में एक्टिंग से अपनी शुरुआत करने वाली पूजा भट्ट अक्सर अपने फैंस से सोशल मीडिया के जरिए जुड़ी रहती है. इस दौरान वो लोगों से अपने जिंदगी से जुड़ी खास जानकारी शेयर करती हैं. एक्टिंग के साथ ही वो अपने पिता महेश भट्ट की तरह फिल्ममेकर भी है.
फिल्मों की बात करें तो पूजा ने ‘डैडी’, ‘दिल है कि मानता नहीं’ और ‘सड़क’ जैसी कई फिल्मों में काम किया है. हाल ही में अभिनेत्री पूजा भट्ट ने अपने फैंस के साथ शराब छोड़ने के 8 साल पूरे होने का जश्न मनाया है. साथ ही उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़ी कुछ जानकारी भी शेयर की है.
अभिनेत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी अब तक की यात्रा के बारे में बात की. जिसमें उन्होंने कहा कि नशे की लत का विपरीत सिर्फ संयम नहीं, बल्कि जुड़ाव है. बीते सोमवार को पूजा ने अपनी एक सेल्फी पोस्ट की, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, “आज शराब छोड़े पूरे आठ साल हो गए, शुक्रिया, मेहरबानी, करम.”
इस पोस्ट के साथ ही उन्होंने स्कॉटलैंड के एक राइटर जोहान हैरी की भी कुछ लाइन शेयर की उन्होंने आगे लिखा, ”तुम अकेले नहीं हो, हम तुमसे प्यार करते हैं. हमें नशे के आदी लोगों के प्रति सामाजिक, राजनीतिक और व्यक्तिगत तौर पर इसी प्रकार का व्यवहार करना चाहिए.”
पूजा ने आगे कहा कि हम नशा करने वालों के लिए 100 सालों से जंग के गाने गाते आ रहे हैं. मुझे लगता है कि हमें उनके लिए प्यार भरे गीत गाने चाहिए थे, क्योंकि नशे की लत का विपरीत संयम नहीं है. बल्कि नशे की लत का अपोजिट संबंध है. अपनी इस पोस्ट के जरिए पूजा ने अपने फैंस के साथ शेयर किया कि वह अब पूरी तरह से नशे की दुनिया से बाहर आ चुकी हैं.
यह भी पढ़ें: इंटरनेट स्टार Orry का Bollywood में डेब्यू तय, संजय लीला भंसाली की इस धांसू फिल्म में आएंगे नजर
‘दिल है की मानता नहीं’ की अभिनेत्री ने 2016 के आसपास शराब छोड़ दी थी. फिल्म निर्माता महेश भट्ट की बेटी पूजा भट्ट ने शराब के साथ अपने संघर्ष के बारे में खुलकर बात की है. उन्होंने पहले कहा था कि उन्होंने यह महसूस करने के बाद शराब छोड़ने का फैसला किया कि वह “लत के जाल” में फंस गई हैं और समझ गई कि इससे मुक्त होने का एकमात्र तरीका खुद को स्वीकार करना है.
रियलिटी शो “बिग बॉस ओटीटी 2” में अपने कार्यकाल के दौरान, ‘सड़क’ की अभिनेत्री ने स्वीकार किया कि उन्हें शराब पीने की लत थी, जिसने उन्हें अपनी लत को स्वीकार करने और छोड़ने का फैसला करने के लिए प्रेरित किया. पूजा ने यह भी बताया कि कैसे महिलाओं को अक्सर समाज में नशे की लत पर खुलकर चर्चा करने की पुरुषों जितनी स्वतंत्रता नहीं होती है.
उन्होंने शो में कहा, “समाज पुरुषों को लाइसेंस देता है, और इस तरह वे शराब की लत के बारे में खुलकर बात कर सकते हैं और इससे उबर सकते हैं. हालांकि, महिलाएं खुलेआम शराब नहीं पीती हैं, और इसलिए वे खुलेआम ठीक नहीं हो पाती हैं. मैं खुलेआम शराब पीती थी, इसलिए जब मैंने शराब की लत से उबरने के बारे में सोचा, तो मुझे एहसास हुआ कि मैं क्यों छिपकर ठीक हो जाऊं? लोग मुझे शराबी कहते थे, लेकिन फिर मैंने कहा, ‘मैं शराब की लत से उबर रही हूं.’
-भारत एक्सप्रेस
Indian Space Research: इसरो ने रचा नया इतिहास! श्रीहरिकोटा से NVS-03 नेविगेशन सैटेलाइट को सफलतापूर्वक…
Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti: सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और…
राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित 'एकता दौड़' के दौरान गृह मंत्री…
US Deference Policy: H-1B वीजाधारकों के लिए बुरी खबर: अमेरिका सरकार 'डेफरेंस टू प्रायर अप्रूवल्स'…
Vande Bharat Sleeper Train: दिल्ली-वाराणसी के बीच पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को आज दिखाई…
New Bijli Connection Rate: जानिए एलटी सिंगल फेज और थ्री फेज बिजली कनेक्शन की नई…