यूटिलिटी

अगर आपको भी कुरियर कंपनी के नाम से आया है ऐसा मैसेज तो हो जाएं सावधान, QR स्कैन करने से पहले जान लें ये जरूरी बात, वरना…

Cyber Scam: QR कोड की शुरुआत लोगों की सुविधा के लिए हुई थी लेकिन अब इसका गलत इस्तेमाल किया जा रहा है. QR कोड अब फ्रॉड का एक साधन बन गया है. आप अगर Paytm, Google Pay, Phone Pay या कोई अन्य पेमेंट एप का इस्तेमाल करते हैं तो आपको क्यूआर कोड की अहमियत पता चलती है. चाहे आपका कोई कुरियर हो, होटल हो या बस ऑटो हो हर जगह क्यूआर कोड काम आता है.

लेकिन इस बीच साइबर स्कैमर आपको ठगी का शिकार बनाने के लिए बड़ी-बड़ी कुरियर कंपनियों का नाम का सहारा ले रहे हैं. इसलिए अगर आपको अपने घर के दरवाजे, व्हायट्सएप या फिर ईमेल के जरिए कुरियर कंपनी के नाम से कोई मैसेज आता है तो सावधान हो जाइएं. ऐसे में अगर आपने सावधानी नहीं बरती तो आपका बैंक अकाउंट खाली हो सकता है.

कैसे हो रहा स्कैम?

अब आपके मन में ये सवाल उठ रहा होगा कि आखिर ये साइबर स्कैमर कैसे मैसेज भेजते हैं? तो चलिए हम आपको बताते हैं. दरअसल, साइबर स्कैमर आपके घर के दरवाजे या फिर मोबाइल पर संदेश भेजते हैं जिस पर लिखा होत है-सॉरी वी मिस्ड यू. इसके बाद यह भी लिखा होता है कि कुरियर कंपनी ने आपसे संपर्क किया था लेकिन आपके घर में किसी ने दरवाजा नहीं खोला और न ही किसी ने कुरियर पिक किया. इस कुरियर को दोबारा लेने के लिए आपको ये स्टेप फॉलो करने होंगे इस संदेश में एक क्यूआर कोड भी आता है जिसे स्कैन करने के लिए कहा जाता है.

QR स्कैन किया तो क्या होगा?

क्यूआर स्कैन करते ही यूजर्स कंपनी की एक फर्जी साइट पर पहुंच जाते हैं. इसके बाद उनसे सामान की डिलीवरी के लिए कुछ पर्सनल जानकारी मांगी जाती है. इसमें कुरियर को री-शेड्यूल करने के लिए पैसों का भुगतान करने के लिए कहा जाता है. इसके अलावा साइबक स्कैमर लोगों को मैसेज भेजकर लिंक पर क्लिक करने के लिए भी कहते हैं.

लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं जो जल्दी के चक्कर में उस लिंक पर क्लिक कर देते हैं और अपनी लापरवाही की वजह से वो साइबर स्कैमर का शिकार बन जाते हैं. लेकिन अगर आपको कभी इस तरह का मैसेज आए तो उस पर कभी क्लिक न करें. अगर आपने ऐसा किया तो आपका पूरा अकाउंट खाली हो जाएगा.

यह भी पढ़ें: अगर आपने अभी तक TAX से जुड़ा ये काम नहीं किया तो हो जाएं सावधान, सिर्फ 8 दिन का है मौका, वरना देना पड़ सकता है इतना जुर्माना

QR स्कैन करने से पहले जान लें ये जरूरी बात

  • अगर आपके पास कोई मैसेज या फिर डिलीवरी को री-शेड्यूल करने के लिए अलग से पैसे मांगते है तो उन्हें बिल्कुल न दें. क्योंकि कुरियर कंपनी कभी भी आपसे अलग से पैसे नहीं लेती है.
  • इसके अलावा अगर आपके पास ऐसा कोई लिंक आता है तो सबसे पहले उसकी जांच करें कि वह कंपनी का आधिकारिक डोमेन है या नहीं.
  • इस बात का ध्यान रखें की अगर आपको कभी भी किसी भी अनजान QR कोड को स्कैन करने के लिए कहा जाएं तो ऐसा कभी न करें.
  • साथ ही अगर आपको मिस्ड डिलीवरी का नोट मिलता है तो कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बिल नंबर चेक करें.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

अमेरिका का बड़ा झटका! खत्म होने जा रहा है H-1B वीजा का ‘डेफरेंस’, 10 लाख भारतीयों पर संकट

US Deference Policy: H-1B वीजाधारकों के लिए बुरी खबर: अमेरिका सरकार 'डेफरेंस टू प्रायर अप्रूवल्स'…

6 minutes ago

1 नवंबर से बदल गए बिजली कनेक्शन के रेट! जानिए 3 से 44 KW तक अब कितना ढीला होगा आपका बटुआ?

New Bijli Connection Rate: जानिए एलटी सिंगल फेज और थ्री फेज बिजली कनेक्शन की नई…

27 minutes ago

दिल्ली: मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भयानक आग, बेसमेंट से उठे धुएं ने छीनी 4 मजदूरों की सांसें

दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में शुक्रवार रात एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग…

47 minutes ago

पीएम मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान…

53 minutes ago

टीम इंडिया की जीत की दुआ करेगा पाकिस्तान…! हांगकांग सिक्सेस में IND vs UAE मैच में तगड़ा रोमांच

हांगकांग सिक्सेस 2026 में पाकिस्तान से हार के बाद टीम इंडिया की सेमीफाइनल की राह…

1 hour ago

अगले 8 घंटे 17 राज्यों में चक्रवाती तूफान का बड़ा अलर्ट, 70 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश की चेतावनी

IMD ने उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड समेत 17 राज्यों में भारी बारिश,…

2 hours ago