दुनिया

अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन, जिन्होंने पीएम मोदी के पैर छूकर लिया था आशीर्वाद, अब ट्रंप के दोस्ती वाले बयान पर कही ये बातें

अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन (Mary Milben) ने बुधवार को भारत और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता की बहाली का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि ‘दोस्त’ इसी तरह बातचीत करते हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को व्यापार वार्ता की बहाली की घोषणा की, जिसके जवाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि ये वार्ताएं ‘भारत-अमेरिका साझेदारी की असीमित संभावनाओं को खोलेंगी.’

Mary Milben ने एक्स पर किया पोस्ट

मिलबेन (Mary Milben) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “दोस्त ऐसे ही बातचीत करते हैं. आपसी सम्मान, समझ और साझा आधार के साथ. यह वही राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी हैं जिन्हें मैं जानती हूं. हमें एक-दूसरे की जरूरत है और हम एक साथ मिलकर और भी मजबूत हैं.” उन्होंने आगे कहा, “हमारा गठबंधन विश्व के लिए एक नैतिक और आर्थिक दिशा-निर्देश स्थापित करता है और यह शांति का मार्ग प्रशस्त करता है.”

गायिका मिलबेन की पहली मुलाकात पीएम मोदी से जून 2023 में हुई थी, जब वह अमेरिका की राजकीय यात्रा पर थे. उन्होंने 2023 में वाशिंगटन के रोनाल्ड रीगन बिल्डिंग में भारतीय राष्ट्रगान गाया था.

मिलबेन ने पीएम मोदी के छूए थे पैर

अपनी परफॉर्मेंस के बाद उन्होंने पीएम मोदी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया था. गायिका ने भारत के प्रति अपने लगाव को व्यक्त करते हुए कहा था, “मैं भारत से प्यार करती हूं.” इससे पहले दिन में ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर एक पोस्ट में भारत-अमेरिका के बीच व्यापारिक बाधाओं को दूर करने के लिए वार्ता की बहाली की घोषणा की थी.

उन्होंने लिखा, “मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और अमेरिका हमारे दोनों देशों के बीच व्यापारिक बाधाओं को दूर करने के लिए वार्ता जारी रख रहे हैं.” उन्होंने पीएम मोदी को ‘बहुत अच्छा दोस्त’ बताते हुए कहा कि वह आने वाले हफ्तों में उनसे बात करने के लिए उत्सुक हैं.

यह भी पढ़ें- बात करने के लिए उतावले हुए ट्रंप, तो पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति को दिया ये शानदार जवाब, आप भी पढ़ लीजिए क्या कहा?

पीएम मोदी ने ट्रंप की टिप्पणी का जवाब देते हुए एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने भारत-अमेरिका संबंधों की मजबूती की पुष्टि की और चल रही व्यापार वार्ता के परिणामों पर विश्वास जताया.

उन्होंने लिखा, “भारत और अमेरिका करीबी दोस्त और नेचुरल पार्टनर्स हैं. मुझे विश्वास है कि हमारी व्यापार वार्ताएं भारत-अमेरिका साझेदारी की असीमित संभावनाओं को खोलने का रास्ता प्रशस्त करेंगी. हमारी टीमें इन चर्चाओं को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए काम कर रही हैं. मैं भी राष्ट्रपति ट्रंप से बात करने के लिए उत्सुक हूं. हम अपने लोगों के लिए एक उज्जवल, अधिक समृद्ध भविष्य सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम करेंगे.”

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

क्या सिखाती है श्रावण पुत्रदा एकादशी की कथा? जानिए इसका असली महत्व

Shravana Putrada Ekadashi: जानिए श्रावण पुत्रदा एकादशी का महत्व, कथा और माता-पिता के लिए इससे…

2 minutes ago

पवित्र सप्तपुरियों में शामिल कांचीपुरम: इस शहर की आध्यात्मिक पहचान को जानिये

Kanchipuram: तमिलनाडु का कांचीपुरम अपने प्राचीन मंदिरों, धार्मिक मान्यताओं और कांजीवरम रेशमी साड़ियों के लिए…

11 minutes ago

बिलकिस बानो केस में 17 सालों से सजा काट रहे विपिनचंद्र जोशी और प्रदीप मोधिया को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

बिलकिस बानो मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे विपिनचंद्र कन्हैयालाल जोशी और प्रदीप रमनलाल…

19 minutes ago

अमित शाह ने बिहार CM सम्राट चौधरी को दी जन्मदिन की बधाई, सुशासन और विकास कार्यों की सराहना

Samrat Choudhary Birthday: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को…

21 minutes ago

ॐ के आकार का द्वीप: जहां नर्मदा नदी में बसती है आस्था

Omkareshwar Temple: मध्य प्रदेश का मांधाता द्वीप अपनी ॐ जैसी प्राकृतिक बनावट और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग…

23 minutes ago