बिजनेस

भारत के समुद्री खाद्य निर्यात के लिए खुशखबरी, यूरोपीय संघ ने 102 नए भारतीय मत्स्य प्रतिष्ठानों को किया सूचीबद्ध

भारत के समुद्री खाद्य उद्योग के लिए यूरोप से एक अच्छी खबर आई. यूरोपीय संघ (ईयू) ने भारत से सदस्य देशों को निर्यात के लिए 102 नए भारतीय मत्स्य प्रतिष्ठानों को सूचीबद्ध किया है. यह जानकारी सरकार द्वारा मंगलवार को दी गई.

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अनुसार, यह महत्वपूर्ण विस्तार भारत की खाद्य सुरक्षा और गुणवत्ता आश्वासन प्रणालियों में वैश्विक स्तर पर बढ़ते विश्वास को दर्शाता है और यह भारतीय समुद्री खाद्य उत्पादों, विशेष रूप से जलीय कृषि झींगा और सेफेलोपोड्स (स्क्विड, कटल फिश और ऑक्टोपस) के लिए बाजार पहुंच बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम है.

यूरोपीय संघ ने यह निर्णय नई दिल्ली में हुई कई बैठकों के बाद लिया है, जिनमें केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और वाणिज्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया था, जिसके परिणामस्वरूप निर्यात निरीक्षण परिषद (ईआईसी) द्वारा लागू किए गए भारत के नियंत्रण तंत्र पर विश्वास बढ़ा है.

भारतीय समुद्री खाद्य निर्यात कड़े अंतरराष्ट्रीय मानकों, विशेष रूप से यूरोपीय संघ द्वारा निर्धारित मानकों को पूरा करता है. यह खाद्य सुरक्षा, ट्रेसेबिलिटी और यूरोपीय संघ के नियमों के अनुपालन के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाता है और उच्च गुणवत्ता वाले समुद्री खाद्य के एक विश्वसनीय आपूर्तिकर्ता के रूप में भारत की स्थिति को मजबूत करता है. इससे निर्यात मात्रा में वृद्धि, रोजगार सृजन और विदेशी मुद्रा आय में वृद्धि होने की उम्मीद है.

समुद्री खाद्य निर्यात में मजबूत वृद्धि होने की उम्मीद है

वाणिज्य मंत्रालय ने कहा, “इस डेवलपमेंट से यूरोपीय संघ को भारत के समुद्री खाद्य निर्यात (Seafood Export) में मजबूत वृद्धि होने की उम्मीद है, जो वैश्विक स्तर पर सबसे आकर्षक और गुणवत्ता-संवेदनशील बाजारों में से एक है. इन नए प्रतिष्ठानों के शामिल होने से, विभिन्न तटीय राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के निर्यातकों के पास अब यूरोपीय संघ की मांग का लाभ उठाने, अपने उत्पादों में विविधता लाने और व्यापार संबंधों को मजबूत करने के बेहतर अवसर होंगे.”

वाणिज्य विभाग ने नीतिगत सुगमता, बुनियादी ढांचे के विकास और क्षमता निर्माण के माध्यम से निर्यातकों का समर्थन करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है. ईआईसी और ईआईएएस यह सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे कि भारतीय समुद्री खाद्य उत्पाद अंतरराष्ट्रीय मानदंडों का पालन करें, जिससे जन स्वास्थ्य की रक्षा हो और भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा बढ़े.

यह दोनों पक्षों द्वारा एक-दूसरे के उत्पाद मानकों में आशावाद और बढ़ते विश्वास के समग्र वातावरण के अनुरूप है.


ये भी पढ़ें: टाटा मोटर्स के कमर्शियल वाहन 22 सितंबर से होंगे सस्ते, कंपनी ने GST का पूरा फायदा ग्राहकों को देने का किया ऐलान


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

धनराज नाथवानी के दिल में पीएम मोदी, क्या बढ़ने वाली है सपा की समस्या?

Dhanraj Nathwani PM Modi Praise: सपा के राज्यसभा उम्मीदवार धनराज नाथवानी ने पीएम मोदी के…

2 minutes ago

पाकिस्तान की नापाक साजिश नाकाम, फिरोजपुर बॉर्डर पर ड्रोन से भेजी गई 100 करोड़ की हेरोइन जब्त

पंजाब के फिरोजपुर में बीएसएफ और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 20 किलो से…

7 minutes ago

ग्वालियर के बस में पुलिस की छापेमारी, सवारियों के बीच मिले पटाखों के 3 बोरे

ग्वालियर से इंदौर जा रही एक यात्री बस से झांसी रोड थाना पुलिस ने देशी…

10 minutes ago

नाना पाटेकर को मिलेगा राजकीय सम्मान, क्या होता है स्टेट ऑनर और कैसे है यह राजकीय शोक से अलग?

नाना पाटेकर के अंतिम संस्कार को महाराष्ट्र सरकार ने राजकीय सम्मान के साथ करने का…

10 minutes ago

Unipolar vs Bipolar Depression: डिप्रेशन के दोनों प्रकार में क्या अंतर? जानें लक्षण और पहचान का तरीका

Unipolar vs Bipolar Depression: यूनिपोलर और बाइपोलर डिप्रेशन में कई लक्षण समान हो सकते हैं,…

11 minutes ago

महिला सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट के सख्त निर्देश, पुलिस गश्त बढ़ाने और कैब-ऑटो चालकों के सत्यापन के आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर स्वतः संज्ञान लेते हुए पुलिस…

21 minutes ago