पहली बार भारतीय खाना खाते ही फिदा हुआ अमेरिकी यूट्यूबर (इमेज-X.com)
American YouTuber On Indian Cuisine: पूरी दुनिया में भारतीय खानों को काफी पसंद किया जाता है. शायद ही ऐसा कोई शहर होगा जहां आपको इंडियन रेस्टोरेंट न मिले. लंदन की गलियों से लेकर न्यूयॉर्क के हमेशा व्यस्त रहने वाले डाउनटाउन तक, दुबई के मॉल्स से लेकर टोक्यो की गलियों तक में चिकन बिरयानी और मसाला डोसा अपनी खुशबू बिखेर रहे हे हैं. भारतीय खाने अब दुनिया भर के लोगों की पहली पसंद बन चुके हैं. ऐसा ही हुआ अमेरिकी यूट्यूबर Ed Nathanson के साथ. उन्होंने लगभग 4 साल पहले पहली बार भारतीय खाना खाया और उसके बाद वो उनकी लत बन गया. Ed Nathanson ने भारतीय खानों की तुलना स्वर्ग से की है.
अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यूट्यूबर Ed Nathanson ने इसके संबंध में एक वीडियो अपलोड किया है. जिसमें उन्होंने भारतीय खानों की तारीफ करते हुए कहा कि जब से उन्होंने भारतीय खाने का स्वाद चखा है, उन्हें दूसरे खानों में मजा ही नहीं आता.
उन्होंने कहा कि मुझे भारतीय खाने से शिकायत है…इसने दूसरे खानों का मजा खराब कर दिया है.
Ed Nathanson ने कहा कि 4-5 साल पहले उन्होंने पहली बार भारतीय खाने का स्वाद चखा था. यह ऐसा था जैसे आपके लिए स्वर्ग के दरवाजे खुल गए. आपसे भगवान ने खुद कहा कि अंदर आ जाओ यहां स्वाद का खजाना है.
उन्होंने भारतीय कुजीन (Cuisine) की जमकर तारीफ की और कहा कि ‘पानी पूरी’ ऐसा है जैसे छोटे-छोटे स्वाद के बम हों…और चिकन विंदालू का स्वाद तो भयानक धमाका है.
बता दें कि भारतीय खानों की सबसे बड़ी ताकत उसके मसाले हैं. हल्दी, जीरा, धनिया, इलायची जैसे मसाले भारतीय खानों में सिर्फ स्वाद ही नहीं लाते बल्कि ये हर डिश को उसके खास टेक्सचर को प्रदर्शित करते हैं. जैसे – चिकन बिरयानी में इलायची आपको अलग टेस्ट देता है तो गुलाब जामुन में मिठास के साथ मिलकर अलग तरीके से दिवाना बनाता है.
आजकल दुनिया भर में हेल्दी और प्लांट बेस्ड खाने का जो ट्रेंड चल रहा है, उसने भी भारतीय कुजीन की तरफ लोगों को खींचने के लिए फोर्स किया है. यहां दाल, सब्जियां, छोले, पनीर जैसे इतने शाकाहारी विकल्प मौजूद हैं कि दूसरे कुजीन ऐसा सोच भी नहीं सकते.
ये भी पढ़ें- ट्रंप की बड़ी चाल, वेनेजुएला के 65 अरब बैरल तेल भंडार पर अमेरिका का कंट्रोल, सस्ता होगा पेट्रोल?
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भी भारतीय खानों के दिवाने हैं. अमेरिका के मशहूर यूट्यूबर जो रोगन के पॉडकास्ट में उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी भारतीय मूल की हैं, और वो बेहतरीन भारतीय खाने बनाती हैं. वहीं जो रोगन अमेरिका के वीगन खाना खाने वाले लोगों की बखिया उधेड़ते हुए अमेरिकन वीगन फूड्स को कूड़ा करार दिया. जो रोगन कहते हैं कि अगर आपको वाकई में वेजिटेरियन फूड खाना है तो आप भारतीय खानों को ट्राई करें. ये दुनिया में सबसे बेस्ट हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Nana Patekar Tirangaa and Krantiveer iconic roles: नाना पाटेकर की 'तिरंगा' और 'क्रांतिवीर' ने 90…
Anupriya Nagar Sunil Lodhi Namo Book Fest Kashi: काशी के नमो बुक फेस्ट में पहली…
Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…
Allahabad High Court Ayushman Bharat hospital cancellation: ब्लड कैंसर पीड़ित 2 माह के बच्चे के…
Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…
OPPOSITION MEETS PRESIDENT ON VOTE THEFT: विपक्षी गठबंधन INDIA के शीर्ष 10 नेताओं के एक…